Connect with us

‘दे दे प्यार दे 2’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार धीमी, फिल्म ने पांच दिन में कमाए 44 करोड़

मनोरंजन

‘दे दे प्यार दे 2’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार धीमी, फिल्म ने पांच दिन में कमाए 44 करोड़

अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह स्टारर ‘दे दे प्यार दे 2’ ने रिलीज के पांच दिन पूरे कर लिए हैं, लेकिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर उम्मीद के मुताबिक तेज नहीं चल पा रहा है। मिश्रित समीक्षाओं के बीच फिल्म की कमाई लगातार गिरावट के साथ आगे बढ़ रही है। मंगलवार को भी कलेक्शन बहुत खास नहीं रहा।

मंगलवार का धीमा प्रदर्शन

फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ ने पांचवें दिन यानी मंगलवार को 5 करोड़ रुपये की कमाई की है। इससे पहले सोमवार को फिल्म ने 4.25 करोड़ रुपये कमाए थे। पांच दिन में फिल्म की कुल कमाई 44 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है, जोकि फिल्म की स्केल और स्टार पावर के हिसाब से कम मानी जा रही है।

यह भी पढ़ें -  26/11 हमले के बाद की कानूनी जंग, राजकुमार राव की 'प्रहार' का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज

50 करोड़ का आंकड़ा अभी दूर

क्रिटिक्स ने फिल्म को मिश्रित रेटिंग दी थी, जबकि दर्शकों ने इसकी हल्की-फुल्की कहानी और कॉमिक स्टाइल को पसंद किया है। इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार कमजोर बनी हुई है। रिलीज के पांच दिन बाद भी फिल्म अब तक 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा नहीं छू पाई है। ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि अगर फिल्म को स्थिर दर्शक नहीं मिले, तो यह माइलस्टोन हासिल करने में और समय लग सकता है।

यह भी पढ़ें -  यामी गौतम की 'नई नवेली' का ट्रेलर रिलीज, दिखा रहस्य, रोमांच और जबरदस्त एक्शन का तड़का

बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी चुनौती नहीं—फिर भी धीमी चाल

फिल्म के सामने फिलहाल कोई भी बड़ी हिंदी रिलीज नहीं है। पिछली फिल्मों — ‘हक’, ‘द गर्लफ्रेंड’ और साथ में रिलीज हुई ‘कांथा’ — की कमाई तेजी से कम हो चुकी है, ऐसे में इस समय केवल ‘दे दे प्यार दे 2’ ही करोड़ों में कमाई कर रही है। हालांकि, इस शुक्रवार को फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ रिलीज होने जा रही है, जिससे फिल्म के कलेक्शन पर और दबाव बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें -  19 साल के रितेश पाल ने जीता ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ सीजन 5 का खिताब

2019 की फिल्म का सीक्वल

‘दे दे प्यार दे 2’, 2019 में रिलीज हुई हिट फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ का सीक्वल है। नए भाग की कहानी वहीं से आगे बढ़ती है, जहां पहली फिल्म खत्म हुई थी। पहली फिल्म में अजय देवगन, रकुल प्रीत और तब्बू की तिकड़ी दर्शकों को पसंद आई थी। वहीं, सीक्वल में आर. माधवन और मीजान जाफरी की एंट्री ने कहानी में नए ट्विस्ट जोड़े हैं।

(साभार)

Ad Ad
Continue Reading

More in मनोरंजन

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305