Connect with us

DA Hike : बढ़ गया इन सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, जानिए सैलरी में कितना हुआ है इजाफा

उत्तराखंड

DA Hike : बढ़ गया इन सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता, जानिए सैलरी में कितना हुआ है इजाफा

केंद्र के पब्लिक इंटरप्राइजेज डिपार्टमेंट के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की घोषणा की गई है. विभाग द्वारा 7 जुलाई 2023 को जारी किए गए एक सर्कुलर के मुताबिक नई दरें 1 जुलाई 2023 से लागू मानी जाएंगी.केंद्र सरकार के सीपीएसई के अंतर्गत आने वाले पब्लिक इंटरप्राइजेज डिपार्टमेंट के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की घोषणा की गई है. विभाग द्वारा 7 जुलाई 2023 को जारी किए गए एक सर्कुलर के मुताबिक, कर्मचारियों के महंगाई भत्तों में यह बढ़ोतरी 1992 के वेतनमान पर औद्योगिक महंगाई भत्ते के आधार पर की गई है.

यह भी पढ़ें -  द्वाराहाट में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को मिली मंजूरी

बता दें कि उच्च मुद्रास्फीति के कारण लगातार बढ़ती कीमतों से निपटने में मदद करने के लिए सरकार कर्मचारियों को डीए का भुगतान करती है. पब्लिक इंटरप्राइजेज डिपार्टमेंट के कर्मचारियों के लिए डीए में बढ़ोतरी की नई दरें 1 जुलाई 2023 से प्रभावी हैं.ये हैं DA की नई संसोधित दरें। नई दरों के मुताबिक, 3,500 रुपये प्रति माह तक बेसिक सैलरी पाने वाले कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 701.9 फीसदी यानी 15,428 रुपये होगा. वहीं 3,501 रुपये से 6,500 रुपये प्रति माह के बीच बेसिक सैलरी पाने वाले कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता 526.4 फीसदी होगा, जो न्यूनतम 24,567 रुपये होगा. 6,500 रुपये से अधिक और 9,500 रुपये तक बेसिक सैलरी पाने वाले कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता दर वेतन का 421.1 फीसदी होगी, जो न्यूनतम 34,216 रुपये होगा.

यह भी पढ़ें -  सृष्टि की सृजनकर्ता है नारी- रेखा आर्या

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते का कैलकुलेशन डीए का मौजूदा रेट और बेसिक सैलरी में गुणा के आधार पर किया जाता है. इसका फार्मूला {पिछले 12 महीनों का औसत ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (बेस ईयर-2001=100-115.76/115.76}X100 होता है. इसी तरह केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए, डीए की गणना {(पिछले 3 महीनों के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (बेस ईयर -2001 =100) का औसत -126.33)/126.33} x 100 के रूप में की जाती है.

यह भी पढ़ें -  बूथ प्रबंधन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन उत्साहजनक- भट्ट

 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305