Connect with us

उत्तराखंड में फिर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, कोटद्वार में ट्रक-डंपर की भिड़ंत में तीन की मौत

उत्तराखंड

उत्तराखंड में फिर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, कोटद्वार में ट्रक-डंपर की भिड़ंत में तीन की मौत

उत्तराखंड के कोटद्वार में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बीईएल रोड पर एक खराब ट्रक को खींचने के लिए लगे अन्य ट्रक पर अनियंत्रित डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई है। 108 के माध्यम से शवों को बेस अस्पताल पहुंचाया गया है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात को बीईएल रोड पर एक ट्रक खराब हो गया था। जिसे ले जाने के लिए शनिवार सुबह एक अन्य ट्रक पहुंचा था। तीन लोग ट्रक को क्रेन में लोड कर रहे थे।

यह भी पढ़ें -  महाशिवरात्रि पर घोषित होगी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि

तभी तेज गति से आते हुए एक डंपर ने ट्रक पर टक्कर मार दी। इस दौरान तीनों लोग ट्रक और क्रेन के बीच में आ गए गए और उनकी मौके पर मौत हो गई। मौके पर पहुंची दो 108 के चालक विजय प्रसाद, ब्रम्ह देव शर्मा और ईएनटी रविंद्र चौहान और शुभम ध्यानी ने मृतकों को बेस अस्पताल पहुंचाया। एसआई जयपाल सिंह ने बताया के हादसे में ट्रक मालिक सोहन सिंह उनके साथ आए अशोक और लखविंदर सिंह तीनों निवासी काशीपुर की मौके पर मौत हो गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  चमोली में भारी बर्फबारी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 77 से अधिक गांव प्रभावित

 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305