Connect with us

सतर्क रहे! उत्तराखंड मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट किया जारी

उत्तराखंड

सतर्क रहे! उत्तराखंड मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट किया जारी

उत्तराखंड में मौसम के तेवर एक बार फिर तल्ख होने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो राज्य में एक बार फिर मानसून का असर देखने को मिलेगा। अगले तीन दिन शुक्रवार से राजधानी दून समेत मैदान से लेकर पहाड़ तक कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर

मौसम विभाग का कहना है कि 18 अगस्त को नैनीताल और बागेश्वर के कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा देखने को मिल सकती है। इसी तरह 19 अगस्त को नैनीताल, चंपावत, पौड़ी जिले के कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावनाएं जताई गई हैं। वहीं 20 अगस्त को नैनीताल बागेश्वर और देहरादून जनपद में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 6 से 11 अक्टूबर तक येलो अलर्ट जारी

जिसे लेकर इन जनपदों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक राज्य के कई क्षेत्रों में 18 अगस्त से 21 अगस्त तक रेनफॉल एक्टिविटी (Rainfall Activity) बढ़ने की संभावनाएं है। राजधानी दून समेत मैदान से लेकर पहाड़ तक कहीं कहीं भारी बारिश के आसार हैं। भारी बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें -  कैंचीधाम के पास खाई में गिरा दूध से भरा पिकअप वाहन, तीन लोग घायल

बताया जा रहा है कि मौसम के बदले मिजाज के चलते कुछ इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। भारी बारिश के मद़्देनजर आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305