Connect with us

देहरादून में 2 से 4 अगस्त तक कांग्रेस की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’,

उत्तराखंड

देहरादून में 2 से 4 अगस्त तक कांग्रेस की ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’,

देहरादून:  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेशभर में आयोजित की जा रही ‘परिवर्तन संकल्प यात्रा’ के दूसरे चरण के तहत 2 अगस्त से देहरादून जनपद की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यात्रा का संयोजन प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने बताया कि 2 अगस्त को जिला कांग्रेस कमेटी पछुवादून की ओर से सुबह 11 बजे विकासनगर विधानसभा और दोपहर 3 बजे सहसपुर विधानसभा में परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान यात्रा का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह, करन माहरा, हरक सिंह रावत और उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी करेंगे।

यह भी पढ़ें -  योजनाओं की प्रगति के साथ आमजन को मिल रहे लाभ का भी करें आंकलन- मुख्य सचिव

3 अगस्त को महानगर कांग्रेस कमेटी की ओर से सुबह 11 बजे कैंट विधानसभा तथा दोपहर 3 बजे धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दिन यात्रा का नेतृत्व प्रीतम सिंह, करन माहरा और हरक सिंह रावत करेंगे।

4 अगस्त को सुबह 11 बजे राजपुर विधानसभा तथा दोपहर 3 बजे मसूरी विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह, करन माहरा और हरक सिंह रावत करेंगे।

यह भी पढ़ें -  अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो भवन सील

प्रदेश कांग्रेस ने बताया कि वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के आकस्मिक निधन के चलते 5 अगस्त को रायपुर और डोईवाला विधानसभा क्षेत्रों में प्रस्तावित परिवर्तन संकल्प यात्रा स्थगित कर दी गई है। इन दोनों क्षेत्रों के कार्यक्रमों की नई तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305