Connect with us

ऋषिकेश पहुंचे CM पुष्कर सिंह धामी, चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

उत्तराखंड

ऋषिकेश पहुंचे CM पुष्कर सिंह धामी, चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हरिद्वार दौरे पर रहे जहां उन्होंने चार धाम यात्रा के लिए किए जा रहे पंजीकरण स्थल का निरीक्षण किया और देश के अलग-अलग राज्यों से आए श्रद्धालुओं से भी बात की इस दौरान यात्रियों ने जय श्री राम के नारे भी लगाए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा वैसे तो यात्रा पूरी तरह से व्यवस्थित चल रही है पिछले दिनों बड़कोट और बद्रीनाथ का निरीक्षण किया और यात्रियों से भी बात की और सभी यात्री संतुष्ट हैं।

यह भी पढ़ें -  "ऑपरेशन प्रहार” के तहत जुआरियों पर दून पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक

हरिद्वार और ऋषिकेश में जो हमारा यात्रा प्रारंभ करने का स्थल है वहां पर काफी संख्या में लोग आ रहे हैं ऑफलाइन जिनका रजिस्ट्रेशन होना है धामों की अपनी एक कैपेसिटी है अभी तक 1500 लोगों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा था संख्या काफी होने के बाद धामों में बात करके इस कैपेसिटी को बढ़ाया जाएगा। 4 जून को होने वाली मतगणना को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहां एग्जिट पोल पहले आ चुके हैं और देश की जनता ने तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट किया है और ऐतिहासिक विजय होगी जीत से बड़ी जीत होगी।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305