Connect with us

सीएम धामी के छोटे बैठे प्रभाकर धामी ने राज्य रोलर स्केटिंग चैंपिंयनशिप में जीता स्वर्ण पदक

उत्तराखंड

सीएम धामी के छोटे बैठे प्रभाकर धामी ने राज्य रोलर स्केटिंग चैंपिंयनशिप में जीता स्वर्ण पदक

देहरादून: प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती और इसे सच साबित करने का कार्य किया है मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के छोटे बेटे प्रभाकर धामी ने। अपने स्केटिंग के खेल कौशल से विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त कर अपने नाम प्रभाकर के अनुरूप छोटी सी आयु में प्रसिद्धि प्राप्त की है। प्रभाकर के स्केटिंग की खास बात ये है कि उन्होंने इसे सीखने के लिए किसी कोच की मदद नहीं ली बल्कि स्वयं ही अपने दैनिक प्रयास के माध्यम से स्केटिंग के गुर सीखे।

यह भी पढ़ें -  रेंजर ग्राउंड में 5 अक्टूबर से सजेगा सरस फूड फेस्टिवल, 200 से ज्यादा स्टॉलों पर दिखेगा पहाड़ी स्वाद

कुछ दिन पूर्व प्रभाकर ने टोन्सब्रिज पब्लिक स्कूल में आयोजित 21वीं उत्तराखण्ड राज्य रोलर स्केटिंग चौंपियनशिप में भी अपना दमखम दिखाते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। प्रभाकर की मां गीता धामी ने बताया कि प्रभाकर को बचपन से ही स्केटिंग का शौक था, अक्सर स्कूल से आकर स्केटिंग खेलने की जिद और इस खेल के प्रति ललक से आज प्रभाकर के हौसले को और अधिक मजबूती मिलेगी। प्रभाकर की स्केटिंग खेल कौशल से लगता है कि आगे आने वाले समय में अवश्य वह इसके माध्यम से देश व प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

यह भी पढ़ें -  सरकारी ट्यूबवेलों से केबल चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305