Connect with us

यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की वापसी के लिए सीएम धामी ने प्रधानमंत्री कार्यालय से साध संपर्क

उत्तराखंड

यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की वापसी के लिए सीएम धामी ने प्रधानमंत्री कार्यालय से साध संपर्क

युद्ध की आशंका के बीच यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की वापसी के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क साधा. उन्होंने कहा कि राज्य के एक-एक नागरिक को सकुशल लाया जाएगा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने भारतीय नागरिकों को लाने का अभियान शुरू कर दिया है.

मुख्यमंत्री के मुताबिक, इस संबंध में विदेश मंत्रालय के अधिकारियों से भी बात की गई है. प्रधानमंत्री कार्यालय और विदेश मंत्रालय की ओर से आश्वस्त किया गया है कि भारतीय छात्रों व नागरिकों को सकुशल वापस लाया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि यूक्रेन में मौजूद उत्तराखंड राज्य के नागरिकों की जानकारी जुटाई जा रही है.सूत्रों के अनुसार, उत्तराखंड के कई छात्र यूक्रेन की राजधानी कीव, लिवीव और खारकीव शहरों में मेडिकल की पढ़ाई के लिए गए हैं. इनमें राजधानी देहरादून के छात्र भी हैं. वहां के लगातार खराब होते हालात के कारण इन छात्रों के अभिभावकों में चिंता व्याप्त है.

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305