Connect with us

दिल्ली में PM मोदी से मिले CM धामी, हरियाणा की जीत पर दी बधाई

उत्तराखंड

दिल्ली में PM मोदी से मिले CM धामी, हरियाणा की जीत पर दी बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर हैं. मंगलवार आठ अक्टूबर को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और पीएम मोदी को हरियाणा की ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी. साथी कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता के विश्वास को दर्शा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति और बाबा केदार का प्रसाद भी भेंट किया. साथ ही मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के विकास में लगातार मिल रहे प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार जताया.

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने दिव्यांगजन सिविल सर्विस कोचिंग का किया शुभारंभ

पीएम से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विशेषज्ञ समिति-2 की ओर से संस्तुत कुल 2123 मेगावाट क्षमता की 21 जल परियोजनाओ के विकास और निर्माण की अनुमति देने का अनुरोध किया. इसके अलावा तीन रोपवे परियोजनाए, सोनप्रयाग-गौरीकुंड केदारनाथ रोपवे, गोविंद घाट-हेमकुंड साहिब रोपवे और काठगोदाम-नैनीताल को राज्य सरकार की ओर से विकास और संचालन के लिए ट्रांसफर करने का भी अनुरोध किया.

यह भी पढ़ें -  मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा

भारत सरकार की क्षेत्रीय संपर्क योजना (RCS) के तहत देहरादून-गौचर-देहरादून और देहरादून-चिन्यालीसौंड-देहरादून की हवाई सेवा को फिर से संचालित करने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय को निर्देश करने के लिए भी अनुरोध किया. सीएम ने कहा कि चिन्यालीसौंड हवाई पट्टी उत्तरकाशी पर छोटे विमान संचालन की मंजूरी के लिए सम्बन्धित मंत्रालय को दिशा-निर्देश दे दे, ताकि इसका संचालन किया जा सके.इसके अलावा सीएम धामी ने पीएम से कुमाऊं और गढ़वाल को संयोजित करने के लिये दो मार्गों खैरना-रानीखेत- बंगीधार-बैजरों मोटरमार्ग (256.9 किमी) और काठगोदाम-भीमताल लोहाघाट-पंचेश्वर मोटर मार्ग (189 किमी) को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का अनुरोध भी किया. इसके साथ ही देहरादून रिंग रोड़ की अवशेष लम्बाई की स्वीकृति का भी अनुरोध किया.

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305