Connect with us

सीएम धामी ने कोरोना के नये वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए दिए बड़े निर्देश

उत्तराखंड

सीएम धामी ने कोरोना के नये वेरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए दिए बड़े निर्देश

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने यूपी, नई दिल्ली सहित दूसरे राज्यों से उत्तराखंड आने वाले लोगों की रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डों पर जांच की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उत्तराखंड में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है. सीएम ने कहा कि नये वेरिएंट ओमिक्रॉन का प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ता दिखाई दे रहा है. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हम सबको मिलकर पूर्ण जन सहयोग व पूरी शक्ति के साथ इस महामारी से लड़ना है, अपना एवं अपनों का बचाव करना है. राज्य सरकार इस सम्बन्ध में अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर रही है. इसके लिये सभी अस्पतालों में प्रभावी व्यवस्थायें कर ली जाए. रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डों पर राज्य के बाहर से आने वालों की जांच की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिये.

यह भी पढ़ें -  डायबिटीज से बचना है तो आज ही बदलें ये 5 आदतें, वरना बढ़ सकता है टाइप-2 डायबिटीज का खतरा

सीएम ने प्रदेश में स्थापित होने वाले डायलिसिस सेंटरों की स्थापना भी एक सप्ताह में करने के निर्देश भी दिए. कहा कि इसके लिये तत्काल सभी आवश्यक सुविधाओं तथा मानव संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा कि हम सभी भली भांति परिचित हैं कि कोविड-19 संक्रमण अभी पूरी तरह से गया नहीं है, इसलिए हमें कोविड-19 रूप व्यवहार का पालन करना है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के 15 से 18 वर्ष आयु के लगभग 6.50 लाख बच्चों का टीकाकरण किया जाना है. जिन अस्पतालों में वार्ड बॉय के पद खाली हैं वहां पर आउटसोर्स के माध्यम से व्यवस्था की जाए.

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री धामी ने सभी प्रदेशवासियों से अपील की है, कि सभी लोग अनिवार्य रूप से मास्क लगाएं, साबुन पानी अथवा हैन्ड सेनीटाइज़र से हाथों को निरन्तर साफ करें भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें, सर्दी-जुकाम के लक्षण होने पर जांच करवायें व आस-पास के लोगों को भी जागरूक करें. सचिव-स्वास्थ्य डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने सभी डीएम को किशोरों के टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए  हफ्ते में दो दिन महाअभियान की तरह आयोजित करने को कहा. इसके बाद फ्रंट लाइन वर्करों को प्रिकोसन डोज लगायी जानी है. उन्होंने कहा कि 60 साल से अधिक उम्र वालों को भी प्रिकोसन डोज लगाये जाने की व्यवस्था की जा रही है. उत्तराखंड में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है.

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305