Connect with us

चर्चित अधिकारी किशन चंद पर आय से अधिक संपत्ति मामले में कसा शिकंजा, सीएम धामी ने दी अभियोग चलाने की अनुमति

उत्तराखंड

चर्चित अधिकारी किशन चंद पर आय से अधिक संपत्ति मामले में कसा शिकंजा, सीएम धामी ने दी अभियोग चलाने की अनुमति

देहरादून– भारतीय वन सेवा के चर्चित अधिकारी किशन चंद पर आय से अधिक संपत्ति मामले में शिकंजा और ज्यादा कसता जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईएफएस किशन चंद के खिलाफ अभियोग चलाने की अनुमति दे दी है। सरकार ने अब उनकी उस अर्जी को भी नामंजूर कर दिया है, जिसके जरिए वो अपने सेवाकाल को सम्मान के साथ समाप्त करना चाहते थे।

यह भी पढ़ें -  ग्रामीण पर्यटन से बदलेगी उत्तराखंड की तस्वीर- डॉ. नरेश बंसल

जीरो टॉलरेंस के सिद्धांत पर चल रही धामी सरकार ने आईएफएस किशनचंद के खिलाफ अभियोग चलाने की अनुमति देकर एक बड़ा संदेश जनता और ब्यूरोक्रेसी को दिया है। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि आईएफएस अधिकारी किशन चंद की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के आवेदन को रिजेक्ट कर दिया गया है। ऐसा इसीलिए क्योंकि सरकार यह चाहती है कि किशन चंद को जल्द से जल्द सिस्टम से बाहर किया जाए।दरअसल, वन मंत्री के आदेश पर ही किशन चंद को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दिलाए जाने की फाइल मुख्यमंत्री दरबार भेजी गई थी। हालांकि, यह फाइल कई दिनों तक मुख्यमंत्री दफ्तर में रखी रही। किशन चंद को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति न देकर उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति दिलाए जाने की कोशिशों से साफ है कि सरकार किशनचंद की ससम्मान घर वापसी नहीं होने देना चाहती है।

यह भी पढ़ें -  धामी कैबिनेट की बैठक में 8 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर

 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305