Connect with us

मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 4,400 श्रमिकों के खाते में ट्रान्सफर किये 11 करोड़ रुपये

पात्र श्रमिकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए शिविर लगाने के निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को अपने शासकीय आवास से उत्तराखण्ड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं उनके परिवारों के लिए संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत आर्थिक सहायता राशि का डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से हस्तांतरण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 4,400 श्रमिकों को लगभग 11 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि वितरित की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और उनके कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां तेज, 19 को मुख्यमंत्री की अगुवाई में होगी ‘रन फॉर योग’

मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रमिक कल्याण योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा विभिन्न क्षेत्रों में विशेष शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों को योजनाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि कई श्रमिक जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं, इसलिए जागरूकता बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें -  रिस्पना को नया जीवन देने की तैयारी, जिला प्रशासन-नगर निगम की संयुक्त मुहिम तेज

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि श्रमिक राज्य की विकास यात्रा के महत्वपूर्ण सहभागी हैं और सरकार उनके सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों एवं उनके परिवारों की सुरक्षा, सामाजिक संरक्षण और आर्थिक मजबूती सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी और त्वरित तरीके से उपलब्ध कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -  एमडीडीए की सख्ती- अतुल्यम रिजॉर्ट के पास 10 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

उन्होंने विश्वास जताया कि इन योजनाओं से श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार आएगा और उन्हें सम्मानजनक एवं सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305