Connect with us

मुख्यमंत्री धामी का आज रुद्रपुर दौरा, 2600 गरीब परिवारों को नजूल नीति के तहत देंगे पट्टे

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी का आज रुद्रपुर दौरा, 2600 गरीब परिवारों को नजूल नीति के तहत देंगे पट्टे

रुद्रपुर एक दिवसीय दौरे में गुरुवार को सीएम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रपुर पहुचेंगे। जिसके बाद वह गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में 26 सौ गरीब लोगो को नजूल नीति के तहत पट्टे आवंटित करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास आवंटित के पत्र और जनपद के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। जिसको लेकर आज डीएम और एसएसपी ने गांधी मैदान का निरीक्षण कर अधिनस्तो को आवश्यक दिशानिर्देश दिए।

यह भी पढ़ें -  नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक

जिलाधिकारी उदय राज सिंह ने बताया कि सीएम पुष्कर सिंह धामी का रुद्रपुर में संभावित दौरा है। बुधवार को वह गांधी मैदान में आयोजित नजूल नीति के तहत लगभग 26 सौ गरीब लोगों को निशुल्क पट्टे आवंटित कर मालिकाना हक का पत्र देंगे। इसके अलावा जिला विकास प्राधिकरण द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दिए जाने वाले आवास का आवंटन पत्र भी गरीब लोगों को दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद में चल रहे कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी सीएम धामी करेंगे।

यह भी पढ़ें -  राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि सीएम के कार्यक्रम को लेकर डीडी चौक से लेकर इंद्रा चौक तक जीरो जोन किया गया है. पार्किंग के लिए मोदी मैदान, सिंचाई विभाग का मैदान और ट्रंचिंग ग्राउंड में पार्किंग की जाएंगी। बता दें कि आज सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आईटीबीपी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने आईटीबीपी के शहीद जवानों के परिजनों एवं सेवानिवृत्त सैनिकों को सम्मानित किया।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305