Connect with us

मुख्यमंत्री धामी ने स्वर्गीय सुन्दरलाल बहुगुणा की जयंती पर शासकीय आवास में दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने स्वर्गीय सुन्दरलाल बहुगुणा की जयंती पर शासकीय आवास में दी श्रद्धांजलि

पर्यावरण संरक्षण के लिए बहुगुणा का योगदान आज भी प्रेरणास्रोत- सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शासकीय आवास पर प्रसिद्ध पर्यावरणविद, चिपको आंदोलन के प्रणेता और पद्म विभूषण से सम्मानित स्वर्गीय सुन्दरलाल बहुगुणा की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

यह भी पढ़ें -  सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर फैलाई जा रही भ्रामक अफवाह को महाराज ने बताया आधारहीन

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्व. सुन्दरलाल बहुगुणा का जीवन प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और सतत विकास के लिए समर्पित रहा। चिपको आंदोलन के माध्यम से उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप दिया, जिसकी गूंज देश-विदेश तक पहुंची। उन्होंने कहा कि बहुगुणा जी के विचार और संघर्ष आज भी समाज को प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का बोध कराते हैं।

यह भी पढ़ें -  ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर बहुगुणा जी द्वारा दिखाया गया मार्ग आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है और राज्य सरकार उनके सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305