Connect with us

भारी बारिश और भूस्खलन के चलते दो दिन के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा

उत्तराखंड

भारी बारिश और भूस्खलन के चलते दो दिन के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश और चारधाम यात्रा मार्गों पर भूस्खलन की घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए चारधाम यात्रा को अगले दो दिनों के लिए अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि मौसम और मार्गों की स्थिति सामान्य होने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा

गढ़वाल मंडल के आयुक्त ने बताया कि भारी वर्षा के पूर्वानुमान और कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण यात्रा मार्ग प्रभावित हुए हैं। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आज और कल के लिए चारधाम यात्रा पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। प्रशासन लगातार मार्गों की निगरानी कर रहा है और हालात में सुधार होने पर यात्रा फिर से शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  मंत्री गणेश जोशी ने एमपीजी कॉलेज मसूरी के छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी के विजयी प्रत्याशियों को दी जीत की बधाई

इस बीच मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है। देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, ऊधमसिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और नैनीताल के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका व्यक्त की गई है।

मौसम विभाग ने लोगों और यात्रियों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। साथ ही नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 2 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है, इसलिए लोगों को लगातार सतर्क रहने की आवश्यकता है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305