Connect with us

चारधाम यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, श्रद्धालु अफवाहों पर न दें ध्यान- हेमंत द्विवेदी

उत्तराखंड

चारधाम यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, श्रद्धालु अफवाहों पर न दें ध्यान- हेमंत द्विवेदी

विगत मंगलवार को सोशियल मीडिया तथा ई मेल धमकियों के बाद धामों की सुरक्षा व्यवस्था के बावत बीकेटीसी अध्यक्ष ने डीजीपी से की बातचीत

देहरादून। उत्तराखंड के चारधाम सहित अन्य महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों को बम से उड़ाने की ई मेल तथा सोशियल मीडिया पर मंगलवार से प्रसारित हो धमकियों के बाद प्रदेश सरकार ने सुरक्षा के व्यापक एवं पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दीपम सेठ से दूरभाष पर वार्ता कर चारों धामों सहित श्री बदरीनाथ एवं श्री केदारनाथ मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था के बावत चर्चा की।

यह भी पढ़ें -  सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि श्री बदरीनाथ धाम एवं श्री केदारनाथ धाम में सुरक्षा के पर्याप्त एवं सुदृढ़ प्रबंध किए गए हैं। पुलिस, आईटीबीपी तथा एसडीआरएफ के जवान पूरी सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ तैनात हैं। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा भी प्रशासन से समन्वय कर तीर्थयात्रियों का ध्यान रखा जा रहा है। यात्रा मार्गों सहित मंदिर परिसरों की लगातार निगरानी की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं- डीएम

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया एवं ई-मेल के माध्यम से बम की धमकी देने वाले अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।हेमंत द्विवेदी ने कहा कि चारधाम श्री बदरीनाथ, श्री केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री तथा श्री हेमकुंड साहिब यात्रा पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं सुचारु रूप से संचालित हो रही है। कहीं भी किसी प्रकार का व्यवधान नहीं है।

यह भी पढ़ें -  मातृ एवं शिशु मृत्यु के मामलों को रोकने के लिए टास्क फोर्स गठित की जाए- डीएम

उन्होंने प्रदेशवासियों, श्रद्धालुओं एवं यात्रियों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा केवल प्रशासन और अधिकृत स्रोतों से प्राप्त सूचनाओं पर ही विश्वास करें। कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सरकार एवं प्रशासन तथा बीकेटीसी की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305