Connect with us

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा केवल मुख्यमंत्री भरोसे, भाजपा सरकार के मंत्री हो रखे नदारद

उत्तराखंड

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा केवल मुख्यमंत्री भरोसे, भाजपा सरकार के मंत्री हो रखे नदारद

देहरादून :- उत्तराखंड में चार धाम यात्रा केवल मुख्यमंत्री भरोसे है जी हां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार चारधाम यात्रा की मॉनिटरिंग कर रहें हैं और लगातार अधिकारियो के संपर्क में भी हैं यहाँ तक कि चारधाम में से तीन धामो के कपाट खुलने के अवसर पर सीएम धामी मौजूद रहें बद्रीनाथ धाम भी सीएम क़ो जाना था लेकिन मंत्री चंदन राम दास के निधन के चलते सीएम कपाट खुलने के अवसर में नहीं पहुंच पाए हालांकि सीएम लगातार समीक्षा भी कर रहें हैं और अधिकारियो क़ो निर्देश भी दे रहें हैं सीएम के अलावा पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा लगातार समीक्षा कर रहें हैं और लगातार चार धाम यात्रा में पशुओं में होने वाली क्रूरता के मुद्दों को लेकर गंभीरता से काम कर रहे हैं लेकिन सरकार के और मंत्री नदारद हैं।

यह भी पढ़ें -  जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियां

वही विपक्ष ने सरकार के मंत्रियो पर बड़े सवाल खडे किए हैं कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा के अनुसार  सरकार  के मंत्रियो के हालात ये हैं कि सतपाल महाराज क़ो ACR लिखने कि मांग करने से फुर्सत नहीं हैं वो पिछली बार भी चारधाम यात्रा शुरू होने पर नहीं थे अब फिर नदारद हैं वही मंत्री धन सिंह रावत जों स्वास्थ्य मंत्री हैं जिन्हे स्वास्थ्य व्यवस्था कि जिम्मेदारी थी वो इसको देखने के लिए मौजूद नहीं हैं वो कर्नाटक में हैं और बीजेपी क़ो चुनाव लड़ाने कि जिम्मेदारी उठा रहें हैं आम जनता कि जान से ज्यादा उनके लिए चुनाव लड़ना हैं।

यह भी पढ़ें -  चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

वही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अनुसार मन कि बात कार्यक्रम में सतपाल महाराज प्रदेश में शामिल नहीं होंगे क्यूंकि वो प्रवास में हैं और online वो जुड़ेंगे साफ हैं प्रधानमंत्री के 100 एपिसोड के महत्वपूर्ण कार्यक्रम में भी सतपाल महाराज भौतिक रूप में शामिल नहीं हो रहें हैं। पर्यटन और धर्म धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज यात्रा सीजन में फिर उत्तराखंड से बाहर।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305