Connect with us

Chardham Yatra 2023: श्रद्धालुओं में भारी उत्‍साह, 14 दिन में ही 25 लाख के करीब पहुंचा पंजीकरण का आंकड़ा

उत्तराखंड

Chardham Yatra 2023: श्रद्धालुओं में भारी उत्‍साह, 14 दिन में ही 25 लाख के करीब पहुंचा पंजीकरण का आंकड़ा

25 लाख के करीब पहुंचा पंजीकरण का आंकड़ा, चार लाख श्रद्धालु कर चुके चारों धामों के दर्शनसरकार ने चारधाम यात्रा के लिए यात्रियों का पंजीकरण अनिवार्य किया है। चारों धामों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कोई संख्या तय नहीं है। लेकिन लगातार मौसम खराब होने के कारण यात्रा प्रभावित हो रही है।चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 25 लाख पार पहुंचने वाला है।

यह भी पढ़ें -  वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन

इसमें केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक 8.65 लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। मौसम खराब होने से फिलहाल आठ मई तक केदारनाथ के लिए पंजीकरण पर रोक लगाई गई है। पूर्व में जिन यात्रियों ने पंजीकरण किया है, उन्हें ही यात्रा की अनुमति होगी।सरकार ने चारधाम यात्रा के लिए यात्रियों का पंजीकरण अनिवार्य किया है। चारों धामों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कोई संख्या तय नहीं है। लेकिन लगातार मौसम खराब होने के कारण यात्रा प्रभावित हो रही है। पर्यटन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार 22 फरवरी से अब तक चारधाम यात्रा के लिए 24.53 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। इसमें 22 अप्रैल से 5 मई तक चार लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें -  55 लाख की साइबर ठगी में STF की बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

संयुक्त निदेशक पर्यटन योगेंद्र गंगवार ने बताया कि चारधाम यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों में काफी उत्साह है। खराब मौसम को देखते हुए केदारनाथ धाम का पंजीकरण रोका गया है। बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के लिए नियमित रूप से पंजीकरण हो रहे हैं।

चारधाम के लिए पंजीकरण की स्थिति

धाम पंजीकरण की संख्या

केदारनाथ 864597

बदरीनाथ 725370

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में बेकाबू बस का कहर, पांच वाहनों को मारी टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल

गंगोत्री 442372

यमुनोत्री 394896

हेमकुंड साहिब 25674

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305