Connect with us

उत्तराखंड वन विभाग में चली तबादला एक्सप्रेस, 40 रेंजर्स के कार्यक्षेत्र में किया गया बदलाव

उत्तराखंड

उत्तराखंड वन विभाग में चली तबादला एक्सप्रेस, 40 रेंजर्स के कार्यक्षेत्र में किया गया बदलाव

वन विभाग में प्रदेश भर के 40 रेंजर्स को स्थानांतरित किया गया है. इस दौरान लंबे समय से एक ही जगह पर तैनात रेंजर्स की जिम्मेदारियों को बदला गया है. खास बात यह है कि हाई कोर्ट नैनीताल की तरफ से भी मार्च में वन क्षेत्राधिकारियों को क्षेत्रीय रेंज में तैनाती दिए जाने के निर्देश दिए गए थे. लिहाजा इन आदेशों के अनुरूप भी विभिन्न वन क्षेत्र अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है.

यह भी पढ़ें -  प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे

इस दौरान 10 वन क्षेत्राधिकारियों को प्रभारी सहायक वन संरक्षक बनाया गया था, जबकि हाल ही में तमाम वन प्रभागों में पेड़ों के कटान की आवाज उठाने के बाद कई वन क्षेत्राधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई थी. इस स्थिति के कारण कई जगह वन क्षेत्राधिकारियों की भी कमी देखी जा रही थी. प्रदेश में खाली विभिन्न प्रभागों को देखते हुए भी वन क्षेत्राधिकारियों के स्थानांतरण किए गए हैं. हालांकि यह माना जा रहा था कि इस दौरान ACF के स्थानांतरण भी किए जाएंगे, लेकिन फिलहाल वन विभाग की तरफ से वन क्षेत्र अधिकारियों को ही स्थानांतरित किया गया है.

यह भी पढ़ें -  2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सभी का योगदान जरूरी- मुख्यमंत्री

वन विभाग की तरफ से जिन क्षेत्रों में वन क्षेत्राधिकारियों की बेहद ज्यादा कमी महसूस की जा रही थी, वहां पर वन क्षेत्राधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है. इसके अतिरिक्त जनहित और प्रशासनिक आधार पर भी तबादले किए गए हैं. वन क्षेत्राधिकार लक्ष्मण सिंह, ललित कुमार, अजय कुमार ध्यानी, मनोज प्रसाद देवराड़ी, जगपाल सिंह, मदन सिंह रावत, विजेंद्र दत्त तिवारी, दीक्षा, प्रदीप कुमार पंत, विपिन चंद्र जोशी, दिनेश चंद्र जोशी, अभिलाष वीर सक्सेना और संजीव कुमार समेत 40 अधिकारियों की जिम्मेदार बदली है.

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305