उत्तराखंड
Chandra Grahan 2022: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण कल, इन राशियों के लिए है अशुभ संकेत
पंचांग के मुताबिक, साल 2022 का आखिरी चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा यानि आठ नवंबर को है। यह ग्रहण दोपहर भारतीय समयानुसार दोपहर बाद 2 बजकर 41 मिनट से शुरू होकर शाम 06 बजकर 20 पर समाप्त होगा। इसका मोक्ष काल 07:25 पर रहेगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में चंद्रोदय के साथ शाम 5 बजकर 20 मिनट से दिखाई देगा और चंद्रास्त के साथ शाम 6 बजकर 20 मिनट पर समाप्त होगा। इसका सूतक काल भारत में मान्य होगा। इस चंद्र ग्रहण का इन राशियों पर अशुभ प्रभाव होगा।
कार्तिक पूर्णिमा यानी आठ नवंबर को लगने वाला चंद्रग्रहण भारत समेत दुनिया के अन्य देशों में देखा जा सकेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, भारत में यह 8 नवंबर को शाम 5 बजे से 6 बजे के बीच दिल्ली, कोलकाता, रांची, पटना, बंगलुरु, मुंबई, गुवाहाटी समेत कई शहरों में देखा जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह चंद्रग्रहण पूर्ण चंद्रग्रहण होगा. इस चंद्रग्रहण की शुरुआत दोपहर 1 बजकर 32 मिनट से होगी. वहीं चंद्रग्रहण की समाप्ति शाम 7 बजकर 27 मिनट पर होगी।
ग्रहण के दिन चंद्रोदय का समय- शाम 5 बजकर 09 मिनट प रग्रहण की कुल अवधि (भारत में)- 1 घंटा 10 मिनट चंद्रग्रहण सूतक काल आरंभ- सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर सूतक काल समाप्त- शाम 6 बजकर 20 मिनट पर। ज्योतिष की मान्यता के अनुसार चंद्रग्रहण के दौरान भोजन बनाना और करना दोनों की निषेध हैं। चंद्रग्रहण के दौरान पूजा करना भी निषेध होता है। इस दौरान मंदिरों के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं। ऐसे में घर के मंदिर का कपाट भी बंद कर देना चाहिए। ग्रहण के दौरान सोना नहीं चाहिए। इसके अलावा ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं भी घर से नहीं निकलती हैं। ग्रहण के दौरान जागकर अपने इष्ट देव के मंत्र का जाप करना शुभ होता है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 गैरसैंण लाइव के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
👉 गैरसैंण लाइव से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें
👉 गैरसैंण लाइव से फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ लाइक करें
अपने क्षेत्र की ख़बरें पाने के लिए हमारी इन वैबसाइट्स से भी जुड़ें -
👉 न्यूज़ हाइट - www.newsheight.com
