Connect with us

चमोली निवासी युवक की मौत के बाद अस्पताल में जबरदस्त हंगामा, लक्खीबाग चौकी इंचार्ज सस्पेंड

उत्तराखंड

चमोली निवासी युवक की मौत के बाद अस्पताल में जबरदस्त हंगामा, लक्खीबाग चौकी इंचार्ज सस्पेंड

देहरादून: चमोली निवासी युवक विपिन रावत के साथ मारपीट के बाद मौत (Chamoli youth died) के मामले में आज परिजनों समेत स्थानीय लोगों ने निजी अस्पताल में हंगामा किया. देहरादून में विपिन रावत के साथ मारपीट हुई थी, जिसके बाद आज अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की धारा जोड़ी गई है। मामले में लापरवाही के चलते लक्खीबाग चौकी प्रभारी प्रवीण सैनी सस्पेंड कर दिया है।

यह भी पढ़ें -  एमडीडीए का बड़ा एक्शन, ऋषिकेश-कुंआवाला में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर

25 नवंबर को प्रिंस चौक के पास हुए झगड़े में युवक की मौत के बाद शनिवार को इंद्रेश अस्पताल में हंगामा हुआ। विधायक बद्रीनाथ ने भी अस्पताल में धरने पर बैठे। बंजारावाला निवासी युवक विपिन रावत इनामुल्ला बिडिंग पर अपने दोस्तों के साथ खाना खाने गए थे। यहां दूसरे युवकों के साथ झगड़ा हो गया। इस दौरान एक युवक ने विपिन के सिर पर बेस बॉल का बैट मार दिया। कुछ दिन सीएमआई में चला इलाज। तीन दिन पहले बिपिन को इंद्रेश अस्पताल में लाया गया था ।

यह भी पढ़ें -  5 दिवसीय दौरे के लिए असम रवाना हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी

इलाज के दौरान शनिवार को विपिन की मौत हो गई। विधायक और स्थानीय लोग विपिन के लिए इंसाफ की मांग की मांग कर रहे हैं। आरोप है कि युवक रसूखदार परिवार से ताल्लुक रखता है। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज किया, लेकिन जमानत पाकर आरोपी बाहर आ गया।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305