Connect with us

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अस्पताल में भर्ती भाजपा पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत का जाना कुशलक्षेम

उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अस्पताल में भर्ती भाजपा पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत का जाना कुशलक्षेम

शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की

नई दिल्ली/देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नई दिल्ली स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती भाजपा पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत का कुशलक्षेम जाना तथा उनके शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की। मंत्री ने चिकित्सकों से भूपेन्द्र सिंह कठैत के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। चिकित्सकों ने बताया कि उनका स्वास्थ्य अब पहले से बेहतर है और वे तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  अर्धकुंभ से पहले हरिद्वार को मिलेगी जाम से राहत, एनएचएआई की दो बड़ी परियोजनाएं अंतिम चरण में

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों से अपील की कि वे अस्पताल में मिलने के लिए न जाएं, ताकि चिकित्सकों द्वारा निर्धारित उपचार एवं विश्राम में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता दूर से ही उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करें तथा चिकित्सकीय सलाह का सम्मान करें।

यह भी पढ़ें -  धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

मंत्री जोशी ने विश्वास व्यक्त किया कि भूपेन्द्र सिंह कठैत शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305