Connect with us

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया लोकार्पण

उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया लोकार्पण

क्षेत्रवासियों को मिलेगा निःशुल्क उपचार का लाभ

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत मसूरी के बार्लोगंज क्षेत्र में स्थापित अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को इस स्वास्थ्य सुविधा के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने विधायक राम सिंह कैड़ा के आवास पहुंचकर उनकी पूज्य माताजी के निधन पर जताया शोक

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर के माध्यम से स्थानीय नागरिकों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ होंगी। उन्होंने बताया कि यहां मरीजों को प्राथमिक उपचार के साथ-साथ कई आवश्यक जांचें, दवाइयां एवं टेस्ट निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।उन्होंने कहा कि अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर ‘आरोग्यं परमं धनम्’ अर्थात स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है के मंत्र को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह योजना शहरी क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने में मील का पत्थर साबित होगी और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उनके घर के समीप उपलब्ध होंगी।

यह भी पढ़ें -  विकास कार्यों की अनदेखी पर नपेंगे अधिकारी- रेखा आर्या

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, पार्षद शिवानी भारती, अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन सहित जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305