Connect with us

Cabinet Meeting: देर शाम अचानक बुलाई गई धामी कैबिनेट की बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

उत्तराखंड

Cabinet Meeting: देर शाम अचानक बुलाई गई धामी कैबिनेट की बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की वर्चुअल अध्यक्षता में शनिवार को सचिवालय में अचानक मंत्रिमंडल की बैठक की गई. बैठक में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, प्रेमचंद्र अग्रवाल और रेखा आर्य शामिल रहे. इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने वर्चुअल रूप से प्रतिभाग किया. कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि 16वां वित्त आयोग जल्द ही उत्तराखंड राज्य के दौरे पर आ रहा है. ऐसे ने 16वें वित्त आयोग के सामने राज्य के वित्तीय प्रबंधन को कितने बेहतर तरीके से बता सकते है, इसी की चर्चा आज 21 शनिवार सितंबर की कैबिनेट बैठक में हुई कि आयोग के वित्तीय सिफारिस के बाद राज्य का कितना भला हो सकता है.

यह भी पढ़ें -  जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी

वहीं, चारधाम यात्रा फिर से शुरू होने वाली है. ऐसे में यात्रा का किस तरह से प्रबंधन किया जाए, इसको लेकर चर्चा की गई है. साथ ही आपदा और यात्रा दोनों का किस तरह से सामना किया जाए, उसके लिए निर्णय लिया गया. यही नहीं सुप्रीम कोर्ट में जो मामला चल रहा है, उसको देखते हुए लीगल रेमेडी पर चर्चा करते हुए सब कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया गया है. दरअसल, साल 2001 से सुप्रीम कोर्ट ने मामला चल रहा है, जिसमे सुप्रीम कोर्ट ने कर्मचारियों को बेसिक पे देने की बात कही थी, लेकिन उत्तराखंड सरकार पहले से ही दैनिक वेतन भोगियों को बेसिक पे रही है. हालांकि अब इस मामले पर 24 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है, जिसको लेकर कैबिनेट में चर्चा की गई. इस मामले को लेकर सब कमेटी का गठन किया जाएगा. कमेटी में कौन-कौन लोग होंगे ये तय करना मुख्यमंत्री का अधिकार है.

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305