Connect with us

उत्तराखंड वन विभाग में बंपर तबादले, 23 IFS अफसर इधर से उधर, जिम्मेदारी में हुआ बड़ा बदलाव

उत्तराखंड

उत्तराखंड वन विभाग में बंपर तबादले, 23 IFS अफसर इधर से उधर, जिम्मेदारी में हुआ बड़ा बदलाव

उत्तराखंड में कई आईएफएस अधिकारियों की जिम्मेदारियां में बदलाव किए गए हैं। वन विभाग में 23 आईएफएस अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है। शासन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। खास बात यह है कि इस सूची में राज्य भर के कई डीएफओ बदले गए हैं। तबादला सूची में वन विभाग के मुख्यालय से लेकर फील्ड तक के अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली गई है। वन अनुसंधान प्रबंधन एवं प्रशिक्षण हल्द्वानी विवेक पाण्डे का तबादला अपर प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव के पद पर किया गया है। मुख्य वन संरक्षक निशांत वर्मा से वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन को हटाते हुए उन्हें प्रभारी नियोजन एवं वित्तीय प्रबंधन बनाया गया है। जबकि प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून वन प्रभाग नीतीशमणि को पदोन्नति के बाद वन संरक्षक वन प्रशिक्षण अकादमी हल्द्वानी के पद पर नई तैनाती दी गई है। वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त हल्द्वानी दीप चंद्र आर्य वन संरक्षक हल्द्वानी, वन संरक्षक पौड़ी गढ़वाल पंकज कुमार को वन संरक्षक नंदा देवी बायोिस्फयर, वन संरक्षक आकाश वर्मा का वन संरक्षक पौड़ी गढ़वाल के पद पर तबादला किया गया है।

वन संरक्षक यमुना वृत्त डा.विनय भार्गव का वन संरक्षक पश्चिमी वृत्त हल्द्वानी, वन संरक्षक मयंक शेखर झा का क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तराखंड वन विकास निगम, वन संरक्षक कोको रोसे का उत्तरी कुमाऊं वृत्त, वन संरक्षक कहकशां नसीम का यमुना वृत्त, उप वन संरक्षक नीरज कुमार को डीएफओ देहरादून, उप वन संरक्षक वैभव कुमार सिंह का डीएफओ हरिद्वार, उप वन संरक्षक अमित कंवर को डीएफओ मसूरी, उप वन संरक्षक जीवन मोहन दगाड़े का डीएफओ नरेंद्रनगर, उप वन संरक्षक आशुतोश सिंह का डीएफओ पिथौरागढ़, उप वन संरक्षक हिमांशु बागड़ी का डीएफओ तराई पूर्वी हल्द्वानी, उप वन संरक्षक अभिमन्यु का डीएफओ चकराता एवं उप वन निदेशक गोविंद वन्य जीव पशु विहार, उप वन संरक्षक कल्याणी का प्रमुख वन संरक्षक कार्यालय से डीएफओ रुद्रप्रयाग, उप वन संरक्षक महातिम यादव का उप निदेशक राजाजी नेशनल पार्क, उप वन संरक्षक कुंदन कुमार को उप वन संरक्षक अनुसंधान हल्द्वानी, उप वन संरक्षक डा.अभिलाषा सिंह का उप निदेशक उत्तराखंड वन प्रशिक्षण अकादमी हल्द्वानी एवं सहायक वन संरक्षक उमेश चंद्र तिवारी का डीएफओ तराई केंद्र वन प्रभाग हल्द्वानी के पद पर तबादला किया गया है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Like Our Facebook Page

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305