Connect with us

विमान में बम की धमकी से मचा हड़कंप, तेल अवीव-वियना फ्लाइट की सोफिया में इमरजेंसी लैंडिंग

विदेश

विमान में बम की धमकी से मचा हड़कंप, तेल अवीव-वियना फ्लाइट की सोफिया में इमरजेंसी लैंडिंग

51 यात्री और 6 क्रू मेंबर थे सवार

सोफिया। तेल अवीव से वियना जा रही एक यात्री उड़ान में बम होने की धमकी मिलने के बाद हवाई सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर विमान का रास्ता बदलकर बुल्गारिया की राजधानी सोफिया में आपातकालीन लैंडिंग कराई गई। विमान में 51 यात्री और चालक दल के छह सदस्य मौजूद थे। राहत की बात यह रही कि सभी लोग सुरक्षित विमान से बाहर निकल आए। घटना के बाद बुल्गारियाई सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है।

धमकी मिलते ही बदला विमान का रास्ता
बुल्गारिया के सरकारी टेलीविजन बीएनटी की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार शाम उड़ान भरने वाले विमान के चालक दल के एक सदस्य ने बम की धमकी मिलने की सूचना दी थी। इसके बाद विमान को सोफिया की ओर मोड़ने का फैसला लिया गया। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए बुल्गारियाई वायुसेना ने भी तत्काल कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें -  उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण

मिग-29 लड़ाकू विमान ने दी सुरक्षा
बुल्गारिया के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की कि बम की धमकी की सूचना मिलने के बाद वायुसेना के लड़ाकू विमान तैनात किए गए थे। मिग-29 लड़ाकू विमान ने एयरबस ए320 को एस्कॉर्ट करते हुए सोफिया हवाई अड्डे तक पहुंचाया। विमान से सामान्य आपातकालीन संकेत मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई थीं।

विमान की लैंडिंग के बाद उसकी सुरक्षा जांच शुरू की गई। फिलहाल संबंधित एयरलाइन का नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था किए जाने की जानकारी सामने आई है।

यह भी पढ़ें -  उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण

संकट प्रतिक्रिया दल गठित, जांच शुरू
बुल्गारिया के परिवहन मंत्रालय ने घटना से निपटने के लिए संकट प्रतिक्रिया दल गठित किया है। अधिकारियों ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के मुताबिक, विमान ने रविवार को स्थानीय समयानुसार शाम 6:46 बजे इस्राइल के बेन गुरियन हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। इसके बाद विमान रात 9:43 बजे सोफिया के वासिल लेव्स्की हवाई अड्डे पर उतरा।

वहीं, फ्लाइटरडार24 के आंकड़ों के अनुसार, विमान रात करीब 9:10 बजे रोमानिया के हवाई क्षेत्र में दाखिल हुआ था। इसके बाद उसने दक्षिण दिशा की ओर रुख करते हुए बुल्गारिया में प्रवेश किया। एडीएस-बी एक्सचेंज के आंकड़ों में विमान से 7700 स्क्वॉक कोड प्रसारित होने की जानकारी भी सामने आई। यह कोड विमान में सामान्य आपातकालीन स्थिति का संकेत देता है।

यह भी पढ़ें -  उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण

फ्लाईदुबई विमान से जुड़ी घटना के बाद फिर सुरक्षा चिंता
यह घटना तेल अवीव से जुड़ी फ्लाईदुबई की एक अन्य उड़ान में सामने आई सुरक्षा संबंधी घटना के कुछ सप्ताह बाद हुई है। उस मामले में सह-पायलट पर कथित तौर पर कुल्हाड़ी से पायलट पर हमला करने का आरोप लगा था। इसके बाद विमान का मार्ग बदलकर सऊदी अरब में उसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई गई थी।

बाद में संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों ने दावा किया था कि सह-पायलट की कथित योजना तेल अवीव के बेन गुरियन हवाई अड्डे पर विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की थी। ताजा घटना के बाद एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की सुरक्षा और विमानन व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ गई है।

Ad Ad
Continue Reading

More in विदेश

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305