Connect with us

भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी

उत्तराखंड

भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी

हरिद्वार। हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र में भीकमपुर के पास नदी में डूबे तीन युवकों की तलाश के दौरान एसडीआरएफ को बड़ी सफलता मिली है। लगातार दूसरे दिन चलाए गए सर्च ऑपरेशन में टीम ने एक युवक का शव बरामद कर लिया है, जबकि दो अन्य युवक अभी भी लापता हैं। उनकी तलाश में एसडीआरएफ का अभियान जारी है।

यह भी पढ़ें -  एसएसपी दून का अनोखा अंदाज, डबल हेलमेट वालों को फूल, नियम तोड़ने वालों को समझाइश

जानकारी के अनुसार, 24 नवंबर 2026 को थाना लक्सर से एसडीआरएफ को सूचना मिली थी कि भीकमपुर के समीप नदी में तीन युवक डूब गए हैं। सूचना मिलते ही बहादराबाद स्थित एसडीआरएफ पोस्ट से उप निरीक्षक दीपक सामंत के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और नदी में तलाशी अभियान शुरू किया। हालांकि, देर तक चले सर्च ऑपरेशन के बावजूद युवकों का कोई सुराग नहीं मिल पाया।

यह भी पढ़ें -  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोक निर्माण विभाग एवं एमडीडीए के अधिकारियों के साथ की बैठक

इसके बाद 25 नवंबर को जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देश पर एसडीआरएफ की टीम दोबारा घटनास्थल पर पहुंची और सुबह से ही लापता युवकों की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान जवानों ने सूरज सिंह (19 वर्ष), पुत्र राजकुमार, का शव बरामद कर लिया। आवश्यक कार्रवाई के लिए शव जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें -  कार्मिकों की सूची उपलब्ध न कराने वाले विभागों पर जिलाधिकारी सख्त, आरपी एक्ट-1950 के तहत कार्रवाई के निर्देश

वहीं, नदी में लापता शेष दो युवकों की तलाश के लिए एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305