Connect with us

उत्तराखंड निकाय चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक 10 जनवरी से मोर्चा संभालेंगे, पार्टी ने दिया सूची को अंतिम रूप

उत्तराखंड

उत्तराखंड निकाय चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक 10 जनवरी से मोर्चा संभालेंगे, पार्टी ने दिया सूची को अंतिम रूप

उत्तराखंड निकाय चुनाव भाजपा के स्टार प्रचारक निकाय चुनाव के लिए 10 जनवरी से मोर्चा संभालेंगे। पार्टी में स्टार प्रचारकों की सूची को अंतिम रूप दे दिया है। बुधवार को यह सूची जारी होने की संभावना है।पार्टी के स्टार प्रचारकों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ उत्तराखंड के लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसद, पूर्व मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री शामिल रहेंगे।

यह भी पढ़ें -  घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण- रेखा आर्या

 

इसके अलावा प्रदेश नेतृत्व के वरिष्ठ पदाधिकारियों को स्टार प्रचारक की सूची में शामिल किया जाएगा। भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बताया कि स्टार प्रचार 10 जनवरी से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में तूफानी प्रचार में उतरेंगे।

 

पार्टी ने संबंधित स्टार प्रचारकों के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी सभी नगर निगमों में जनसभाएं करेंगे। कोठारी ने बताया कि 21 जनवरी तक स्टार प्रचार निकायों में मोर्चा संभालेंगे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305