Connect with us

भाजपा कार्यसमिति बैठक: सीएम धामी बोले- जातिवाद, क्षेत्रवाद फैलाने वालों के मंसूबे सफल होने नही देंगे

उत्तराखंड

भाजपा कार्यसमिति बैठक: सीएम धामी बोले- जातिवाद, क्षेत्रवाद फैलाने वालों के मंसूबे सफल होने नही देंगे

उत्तराखंड में इन दिनों कभी कुमाऊं गढ़वाल की बातें की जा रही हैं कभी केदारनाथ के दिल्ली के मंदिर को लेकर सवाल खडे किए जा रहें हैं तो कभी रामनगर से चारधाम यात्रा शुरू करने की अफवाहे उड़ाई जा रही हैं ऐसे में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में जातिवाद और क्षेत्रवाद फैलाने वालों को कड़ी चुनौती दी है सीएम ने साफ कहा इस तरीके के काम करने वाले शेर की खाल में छिपे भेड़ियों को हम सफल नहीं होने देंगे।

यह भी पढ़ें -  एमडीडीए का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माणों पर चला सीलिंग अभियान, पटेलनगर–देहराखास में दो निर्माण सील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीधे तौर पर कहा की उत्तराखंड में हम चारधाम यात्रा को सुचारु रूप से लगातार चलाने की कोशिश कर रहें हैं जब श्रद्धांलुओं की संख्या ज्यादा हुई तब मजबूरन हमें रजिस्ट्रेशन शुरू करना पड़ा सीएम के अनुसार हमारी कोशिश थी की यात्रा में आने वाले एक भी श्रद्धालु को कोई नुकसान ना हो और वो यात्रा करने सुरक्षित वापस जाए ये ही हमारी कोशिश हैं.

यह भी पढ़ें -  भूकंप पूर्व चेतावनी प्रणाली का विस्तार, 500 नए सेंसर लगाने की योजना

सीएम के अनुसार कुछ ऐसे लोग हैं जो चारधाम के रजिस्ट्रेशन को लेकर सवाल खडे करते हैं और कभी यात्रा के मार्ग को लेकर झूठी बात फैलाते हैं कभी जातिवाद तो कभी क्षेत्रवाद के नाम पर सौहार्द को तोड़ने का काम करते हैं लेकिन मै आज इस मंच से आपको कह देना चाहता हूँ की ऐसे जो शेर की खाल में छुपे हुए भेड़िये हैं उन्हें ये बता देना चाहता हूँ की उनका ये प्रयास कभी हमारे रहते हुए सफल नहीं होगा हम सफल होने ही नहीं देंगे क्यूंकि पूरे प्रदेश का समेकित विकास करना हमारा लक्ष्य हैं और इसे हम पूरा करके रहेंगे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305