Connect with us

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की टीम पर कल लगेगी फ़ाइनल मोहर, होंगे ये बड़े बदलाव

उत्तराखंड

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की टीम पर कल लगेगी फ़ाइनल मोहर, होंगे ये बड़े बदलाव

22 अगस्त यानि कल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लगाएंगे नई टीम पर मुहर, पार्टी के कुछ प्रमुख पदाधिकारियों की विदाई तयराष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से चर्चा के बाद सोमवार को प्रदेश कार्यकारिणी पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी यह संकेत दे चुके हैं कि 30 अगस्त से पहले कार्यकारिणी गठित कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने किया ‘लैब ऑन व्हील्स’ का फ्लैग ऑफ

कार्यकारिणी से प्रदेश महामंत्री व उपाध्यक्ष पद पर बड़े बदलाव होने की भी बात सामने आ रही है।प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी से पार्टी के कुछ प्रमुख पदाधिकारियों की विदाई तय मानी जा रही है। इनमें प्रदेश महामंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष भी शामिल हैं। नई टीम पर मुहर लगाने के लिए नई दिल्ली गए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट की राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष व अन्य केंद्रीय नेताओं के साथ चर्चा हो चुकी हैं।

यह भी पढ़ें -  भद्रकाली मंदिर पहुंचे सीएम धामी, गणेश जोशी संग की पूजा-अर्चना

सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से चर्चा के बाद प्रदेश कार्यकारिणी पर अंतिम मुहर लगने की संभावना है। माना जा रहा है कि दो-तीन दिन में भाजपा की नई टीम घोषित की जाएगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी यह संकेत दे चुके हैं कि 30 अगस्त से पहले कार्यकारिणी गठित कर दी जाएगी। कार्यकारिणी में संगठन के नए चेहरों को लेकर चर्चा भी शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि कार्यकारिणी से प्रदेश महामंत्री व उपाध्यक्ष पद पर बड़े बदलाव हो सकते हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305