Connect with us

बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पूर्व अध्यक्ष मदन कौशिक से की मुलाकात, कार्यभार किया ग्रहण

उत्तराखंड

बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पूर्व अध्यक्ष मदन कौशिक से की मुलाकात, कार्यभार किया ग्रहण

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को हटाकर पूर्व विधायक वरिष्ठ नेता महेंद्र भट्ट को पार्टी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज ही प्रदेश कार्यालयप हुंचकर अपना कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है।

इस मौके पर निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने जहां एक और महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी वहीं दूसरी ओर उनको विधिवत संगठन का कार्यभार भी सौंपा इस मौके बीजेपी प्रदेश कार्यालय में तमाम पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी भी मौजूद रहे जिन्होंने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को शुभकामनाएं दी वही महेंद्र भट्ट में पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा जो जिम्मेदारी राष्ट्रीय संगठन के द्वारा हमें सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें -  यूसीसी की घोषणा से लेकर प्रभावी क्रियान्वयन तक गौरव की अनुभूति - सीएम धामी

उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करुंगा संगठन को और ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम करूंगा इस महत्वपूर्ण कार्य को करने के लिए सभी पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारियों से सामंजस्य के साथ संगठन को आगे बढ़ाने का काम करूंगा साथ ही भट्ट ने कहा चुनौतियां जरूर होती हैं लेकिन मजबूत संगठन ब प्रदेश में चल रही मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार के कामकाज को लेकर जनता के बीच में जाएंगे और जिस तरह से 2022 में सारे मिथक छोड़ते हुए सरकार बनी है।

यह भी पढ़ें -  महाशिवरात्रि पर घोषित होगी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि

ठीक वैसे ही चाहे 2024 का लोकसभा चुनाव हो सभी सीटों पर विजय हासिल करेंगे या उससे पहले होने वाले निकाय चुनाव हरिद्वार का पंचायत चुनाव सभी में संगठन बेहतर प्रदर्शन करेगा इसके लिए काम करेंगे।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305