Connect with us

भाजपा नेता दुष्यंत गौतम की कार का एक्सीडेंट, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

उत्तराखंड

भाजपा नेता दुष्यंत गौतम की कार का एक्सीडेंट, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद दुष्यंत गौतम सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। उनके साथ मुरादाबाद बाईपास पर हादसा हुआ है। ये हादसा उस वक्त हुआ, जब वह इनोवा कार से शाजहांपुर से दिल्ली जा रहे थे। इनोवा कार में एक्सयूवी कार ने टक्कर मारी। हादसे में दुष्यंत गौतम घायल हुए हैं और उन्हें उपचार के लिए मुरादाबाद के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार देने के बाद दुष्यंत को दिल्ली भेजा गया है। दुष्यंत को हॉस्पिटल में देखने के लिए बीजेपी के स्थानीय नेता भी पहुंचे। मिली जानकारी के मुताबिक, दुष्यंत को रीढ़ की हड्डी में चोट आई है। हादसा दिल्ली लखनऊ हाईवे पर थाना पाकबड़ा इलाके में हुआ है।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने 332 नव नियुक्त कार्मिकों को सौंपे नियुक्ति पत्र

मुरादाबाद के मेयर विनोद अग्रवाल ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम शाहजहांपुर से मीटिंग करने के बाद दिल्ली लौट रहे थे। अचानक मुरादाबाद रुकने का प्रोग्राम था, जीरो प्वाइंट पर मैं रिसीव करने गया था। तभी फोन आया कि गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है और फौरन एंबुलेंस लेकर आ जाओ। इसकी सूचना पुलिस वा प्रशासन को दी गई और 112 नंबर पर कॉल किया गया। इसके बाद एंबुलेंस फौरन मौके पर पहुंच गई। हादसा गंभीर था क्योंकि गाड़ी पलटकर रोड की एक साइड से दूसरी साइड आ गई। ऐसे में दुष्यंत गौतम को अंदरूनी चोटें आई हैं। एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और MRI सहित सभी जांचें करा दी गई हैं। डॉक्टर ने बताया है कि फिलहाल कोई गंभीर बात नहीं है, लेकिन करीब दस दिन आराम करना होगा। उनका इलाज मुरादाबाद के TMU हॉस्पिटल में चल रहा था। मुरादाबाद भाजपा के कई नेता भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305