Connect with us

बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, धामी के फ़ैसलों से युवाओं में जगी आशाओं की उम्मीद

उत्तराखंड

बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, धामी के फ़ैसलों से युवाओं में जगी आशाओं की उम्मीद

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गड़बड़ियों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन से जहाँ दुष्प्रचार करने वाले बैकफुट पर है तो वहीं यूवाओं मे भी आशा और उम्मीद जगी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को केन्द्र मे रखा और फिर अभियान शुरू कर दिया। अधीनस्थ चयन सेवा आयोग मे भर्तियों की गड़बड़ियों का संज्ञान लेकर सीएम ने इसके जांच के आदेश दे दिये और अब तक 34 लोग सलाखों के अंदर पहुंच चुके है। दरोगा भर्ती मामले की जांच पहले ही विजिलेंस को सौंपी गयी है और विधान सभा मे भर्तियों की जांच के लिए विशेषज्ञ समिति गठित की गयी है।

यह भी पढ़ें -  रंगारंग कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

उन्होंने कहा कि एक के बाद एक जांच और उसके निकल रहे परिणाम ने आम जन और विशेषकर युवा वर्ग के विश्वास को टूटने नही दिया। निश्चित तौर पर इन फैसलों के दूरगामी परिणाम मिलेंगे जो कि प्रतियोगी परीक्षाओं या अन्य सभी मामलों मे पारदर्शीता के रूप मे सामने आएंगे।

मुख्यमंत्री के फैसलों से सरकार की साफ और बेदाग छवि उभरकर सामने आयी और जनता का भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि तमाम तरह के घपले घोटालों मे लिप्त रही कांग्रेस आजकल नसीहत देने और उपदेशक की भूमिका मे है, लेकिन जनता ने पूर्व मे कांग्रेस के चरित्र और चेहरे को देखा है। कांग्रेस और घोटालों का पुराना नाता रहा है। पहली निर्वाचित सरकार से लेकर स्टिंग के दौर तक कांग्रेस हमेशा मामलों पर लीपापोथी करती रही जबकि भाजपा ने बिना देर किये सभी आशंकाओ को खारिज कर जांच शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें -  गणतंत्र दिवस पर एमडीडीए कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 6 कर्मचारी सम्मानित

भाजपा भविष्य के लिए एक स्पष्ट रेखा खींच चुकी है और उसमे पारदर्शिता के अलावा किसी आशंका के लिए स्थान नही होगा। युवा मुख्यमंत्री श्री पुष्करसिंह धामी और भाजपा युवाओं के साथ किये वायदे पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि सीएम धामी के नैतिक और साहसिक फ़ैसले अन्य दलों के लिए भी नजीर बनेंगे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305