Connect with us

पहाड़ पुत्र सांसद अनिल बलूनी के चलते उत्तराखंड को रेल मंत्रालय से मिला ये बड़ा तोहफा

उत्तराखंड

पहाड़ पुत्र सांसद अनिल बलूनी के चलते उत्तराखंड को रेल मंत्रालय से मिला ये बड़ा तोहफा

https://youtu.be/hhAp-rX70gE

 

उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद एवम भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी ने बताया कि केंद्रीय रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल जी द्वारा उत्तराखंड को दो जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात मिली है। यह दो जन शताब्दी ट्रेनें टनकपुर से नई दिल्ली और कोटद्वार से नई दिल्ली के बीच चलेंगी। इस आशय का पत्र भी सांसद बलूनी को प्राप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि जल्द ही दोनों ट्रेनों का टाइम टेबल भी रेल मंत्रालय जारी कर देगा।

यह भी पढ़ें -  एमडीडीए की नई पहचान को मिली रचनात्मक उड़ान, मैस्कॉट-स्लोगन प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

बलूनी ने कहा कि गत 17 नवंबर 2020 को उक्त आशय का अनुरोध पत्र माननीय रेल मंत्री जी को प्रस्तुत किया गया था वह केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल जी का त्वरित निर्णय लेने के लिए आभार प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि निरंतर उत्तराखंड की रेल सेवाओं के विस्तार तथा उच्चीकरण में श्री गोयल ने उदारता का परिचय दिया है। इन दोनों ट्रेनों के संचालन से यहां के नागरिकों, विद्यार्थियों, रोगियों और नौकरी पेशा लोगों के लिए बड़ी राहत होगी। टनकपुर- नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से पिथौरागढ़ चंपावत और उधम सिंह नगर के नागरिकों को बड़ी सुविधा होगी। उसी तरह कोटद्वार -नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से गढ़वाल मंडल के नागरिकों को सुगम और सुविधा युक्त रेल यात्रा की सेवा प्राप्त हो सकेगी।*

यह भी पढ़ें -  नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे विभागीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर मंत्री रेखा आर्या ने की बैठक

सांसद बलूनी ने कहा मोदी सरकार आमजन की सेवा-सुविधा के लिए कृत संकल्प है। मोदी सरकार के कालखंड में उत्तराखंड में रेल क्षेत्र में क्रांति हुई है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का कार्य युद्ध गति से चल रहा है। नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन गढ़वाल-कुमाऊं को निर्बाध सेवा दे रही है। काशीपुर-धामपुर नई रेल लाइन पर गंभीरता से रेल मंत्रालय आकलन कर रहा है। उसी तरह टनकपुर बागेश्वर रेल लाइन का संकल्प भविष्य में धरातल पर उतरेगा।सांसद बलूनी ने कहा कि उत्तराखंड में राज्य की जनता के साथ श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों भी सुविधाजनक रेल सेवा मिलेगी, सामरिक दृष्टि से भी यह लाभकारी सिद्ध होगी।

यह भी पढ़ें -  मातृ एवं शिशु मृत्यु के मामलों को रोकने के लिए टास्क फोर्स गठित की जाए- डीएम

 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305