Connect with us

नए साल पर जनता को बड़ी राहत, LPG सिलेंडर के दामों में हो सकती है कमी

उत्तराखंड

नए साल पर जनता को बड़ी राहत, LPG सिलेंडर के दामों में हो सकती है कमी

महंगे एलपीजी सिलेंडर की मार सह रहे लोगों को नए साल में बड़ी राहत मिल सकती है. इस साल जुलाई के बाद से अब तक इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल (Crude Oil) के दामों में 30 प्रतिशत तक की कमी आ चुकी है.जबकि भारत में एलपीजी सिलेंडर के दाम तब से अब तक 1056 रुपये पर ही बने हुए हैं. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि नए साल में एलपीजी के दामों (LPG Price) में सरकार बड़ी छूट देने का ऐलान कर सकती है. ऐसा हुआ तो नए साल की शुरुआत में यह खबर लोगों के लिए बहुत सुकून पहुंचाने वाली होगी. जुलाई 2022 के बाद से दामों में नहीं हुआ बदलाव।

यह भी पढ़ें -  नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक

बताते चलें कि भारत में अपनी जरूरत के अनुसार तेल-गैस का पर्याप्त उत्पादन नहीं होता. ऐसे में उसे सप्लाई के लिए विदेशों पर निर्भर रहना पड़ता है. इंटरनेशनल मार्केट में पेट्रोल-डीजल के दामों में उतार-चढ़ाव से भारत में भी तेल और गैस के दाम ऊपर-नीचे होते रहते हैं. सरकार ने तेल-गैस के दाम तय करने का अधिकार सरकारी कंपनियों (Oil Marketing Companies) को दे रखा है. इन कंपनियों ने 6 जुलाई 2022 के बाद से एलपीजी के दामों (LPG Price) में अभी तक कोई बदलाव नहीं किया है. जबकि इसी अवधि में अब तक इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल-गैस (Crude Oil) के दाम 30 प्रतिशत तक गिर चुके हैं. यानी कंपनियां काफी सस्ते में तेल-गैस खरीदकर लोगों को महंगे दामों में बेच रही हैं. राजस्थान सरकार के दांव से बढ़ा दबाव।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों पर लगी मुहर

राजस्थान में अगले साल असेंबली के चुनाव होने वाले हैं. इसे देखते हुए गहलोत सरकार ने बड़ा दांव खेला है. सीएम अशोक गहलोत ने ऐलान किया है कि राजस्थान में 1 अप्रैल 2023 से लोगों को घरेलू गैस सिलेंडर 500 रुपये (LPG Price) में उपलब्ध करवाए जाएंगे. जबकि जयपुर में इस वक्त एलपीजी सिलेंडर की मौजूदा कीमत 1056 रुपये चल रही है. यानी गहलोत सरकार लोगों को अगले साल आधे से भी कम दाम में एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध करवाएगी.

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट

राजस्थान सरकार के इस दांव से भी केंद्र सरकार पर एलपीजी की कीमतें घटाने का दबाव बढ़ गया है. माना जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में इस संबंध में अहम घोषणा हो सकती है. फिलहाल मुंबई में 1052.50 रुपये, कोलकाता में 1079 रुपये, दिल्ली में 1053, पटना में 1151, लखनऊ में 1090 रुपये और चेन्नई में 1068 रुपये का गैस सिलेंडर मिल रहा है.

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305