Connect with us

बागेश्वर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.472 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

उत्तराखंड

बागेश्वर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.472 किलो चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में कपकोट पुलिस और एसओजी (SOG) की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 1.472 किलोग्राम अवैध चरस के साथ दो शातिर तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही अपाचे बाइक (UK 06 AC 4957) को भी जब्त कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें -  समग्र शिक्षा का बजट खर्च न होने पर शिक्षा मंत्री ने लगाई फटकार, समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच

घेराबंदी कर ऐसे दबोचे गए आरोपी:

मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पालीडुंगरा पुल के पास आर्गेनिक जैविक उत्पाद भवन के समीप बैरिकेडिंग कर चेकिंग शुरू की। इस दौरान एक संदिग्ध अपाचे मोटरसाइकिल को रोका गया। पुलिस को देखकर घबराए सवारों की जब बीईओ अजीत सिंह कर्णवाल की मौजूदगी में तलाशी ली गई, तो उनके बैग से कुल 1.472 किलो चरस (1.014 किग्रा और 0.458 किग्रा के दो अलग-अलग पैकेट) बरामद हुई।

यह भी पढ़ें -  मेडिकल स्टोर पर STF का छापा, 112 ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, संचालक गिरफ्तार

अल्मोड़ा के द्वारहाट में होनी थी सप्लाई:

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोविंद सिंह (32) (निवासी: सुमगढ़) और राजा रावत उर्फ राज रावत (26) (निवासी: शामा मेन बाजार) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे यह चरस शामा क्षेत्र के एक स्थानीय चाय वाले से लेकर द्वारहाट में बेचने जा रहे थे।

यह भी पढ़ें -  मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के इस नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने के लिए जांच की जा रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305