Connect with us

Big news :-महाराज ने कार्यों की धीमी गति को देखते हुये अधिकारियों को तेजी लाने के दिये निर्देश , सांस्कृतिक दलों के यात्रा किराए संबंधी बिलों के तत्काल भुगतान के निर्देश

उत्तराखंड

Big news :-महाराज ने कार्यों की धीमी गति को देखते हुये अधिकारियों को तेजी लाने के दिये निर्देश , सांस्कृतिक दलों के यात्रा किराए संबंधी बिलों के तत्काल भुगतान के निर्देश

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से शासन स्तर के अधिकारियों साथ सोमवार को एक बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज ने सुभाष रोड़ स्थित कैम्प कार्यालय में सोमवार को शासन स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक कर पर्यटन एवं संस्कृति विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की धीमी प्रगति को देखते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य तय समय सीमा के अंदर पूर्ण करवा लिये जाएं।

श्री सतपाल महाराज ने कार्यदायी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य की धीमी गति को देखते हुये अधिकारियों को ठोस कदम उठाने को कहा है।

यह भी पढ़ें -  सेवा संकल्प अभियान' के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

बैठक में लोक कलाकारों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता एवं उनके यात्रा किराये के भुगतान से संबंधित सभी लंबित प्रकरणों को तत्काल निस्तारित करने का भी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। संस्कृति मंत्री श्री महाराज ने कहा कि सांस्कृतिक दलों के यात्रा किराए से संबंधित बिलों के भुगतान जो भी अनुमन्य हो उसको तुरंत किया जाए।

पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि महाभारत एवं रामायण सर्किट के अंतर्गत विकसित होने वाले सभी रूटों पर यूनिवर्सल कैरावन होने चाहिए। उन्होंने गंगा आरती के साथ साथ यमुना एवं सरयू जी की आरती को तुरंत प्रारंभ किए जाने के लिए भी अधिकारियों को आदेशित किया।

महाराज ने कहा कि स्मार्ट सिटी में सिटी सेंटर (प्लाजा) मीटिंग प्वाइंट बनाने के लिए भी अभी से हमें तैयारी करनी होगी। बैठक के दौरान उन्होंने पर्यटन अधिकारियों से कहा कि सौंग नदी में जहां गर्म पानी का स्रोत है उस स्थान पर महिलाओं एवं पुरुषों के स्नान के लिए अलग-अलग स्थान बनाए जाएं। साथ ही उस स्थान को एक मॉडल के रूप में विकसित किया जाए। पर्यटन मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंड में रोपवे के लिए भी प्रस्ताव तैयार करें। उन्होने निर्माणाधीन रोपवे के कार्यों को समय से पूरा करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें -  मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील

श्री सतपाल महाराज ने सतपुली टीआरएस निर्माण में तेजी लाने को कहा है। उन्होने कहा कि चौबट्टाखाल तथा रसिया महादेव टीआरएच की डीपीआर बने हुए लगभग 15 दिन और सतपुली कार पार्किंग की डीपीआर बने हुए लगभग 1 सप्ताह हो चुका है। इस पर भी तत्काल आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने जनपद पौड़ी स्थित विकासखंड पोखरा के अंतर्गत दीवा डांडा के लिए झालापाड़ी से दीवा डाण्डा ट्रैक रूट को भी दुरस्त करने को कहा है।

यह भी पढ़ें -  नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक

श्री सतपाल महाराज ने संस्कृति विभाग के अधिकारियों से कहा कि वीरांगना तीलू रौतेली संग्रहालय के मामले में शासन स्तर पर जो भी औपचारिकताएं हैं उन्हें शीघ्र पूरा किया जाए।

बैठक में पर्यटन सचिव  दिलीप दिलीप जावलकर, महानिदेशक संस्कृति स्वाति एस. भदौरिया, संस्कृति निदेशक बीना भट्ट, संयुक्त निदेशक पर्यटन विवेक चौहान एवं वरिष्ठ शोध अधिकारी एस. एस. सामन्त आदि मौजूद थे।

 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305