Connect with us

Big news :-मेयर सुनील उनियाल गामाजी ने हर्रावाला बस्ती क्षेत्र में किया मास्क, हैंड सैनिटाइजर, ऑक्सीमीटर व डिजिटल थर्मोमीटर का वितरण।

उत्तराखंड

Big news :-मेयर सुनील उनियाल गामाजी ने हर्रावाला बस्ती क्षेत्र में किया मास्क, हैंड सैनिटाइजर, ऑक्सीमीटर व डिजिटल थर्मोमीटर का वितरण।

आज मेयर सुनील उनियाल गामाजी ने हर्रावाला स्थित निर्मल कॉलोनी के समीप बस्ती में पहुंचकर हंस फाउंडेशन के संस्थापक पूज्य माता मंगला जी एवं पूजा भोले जी महाराज द्वारा प्रदत्त मास्क, हैंड सेनीटाइजर, ऑक्सीमीटर एवं डिजिटल थर्मामीटर का वितरण बस्ती वासियों को किया। मेयर  सुनील उनियाल मामा जी ने बस्ती क्षेत्र के प्रत्येक घर तक स्वयं भ्रमण कर उपरोक्त वस्तुओं का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने बस्ती वासियों से उनका हाल-चाल जाना, उन्हें कोरोनावायरस के प्रति जागरूक किया तथा नगर निगम द्वारा क्षेत्र में होने वाले सैनिटाइजेशन एवं फोगिंग के विषय में भी जानकारी प्राप्त की।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने 'हिमालय निनाद उत्सव-2025' में की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं

कोरोनावायरस से उत्पन्न इन विषम परिस्थितियों में मानव जीवन कठिनाइयों का सामना कर रहा है ऐसे समय में निर्बल आय वर्ग के लोगों तक स्वयं पहुंचकर मेयर  सुनील उनियाल गामाजी ने बस्ती वासियों को बड़ी राहत दी है। बस्ती वासियों ने कोरोनावायरस से बचाव सामग्री प्राप्त करने पर मेयर  सुनील उनियाल गामा जी का धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर स्थानीय पार्षद  विनोद कुमार जी एवं क्षेत्र के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305