Connect with us

पूर्व में सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने डोईवाला की नगर पालिका परिषद के कुडका वाला रोड का नाम अमर शहीद अवंती बाई लोधी के नाम रखा

उत्तराखंड

पूर्व में सीएम त्रिवेंद्र सिंह ने डोईवाला की नगर पालिका परिषद के कुडका वाला रोड का नाम अमर शहीद अवंती बाई लोधी के नाम रखा

पूर्व मुख्यमंत्री व क्षेत्रीय विधायक  त्रिवेंद्र सिंह रावत जी ने आज डोईवाला की नगर पालिका…

पूर्व मुख्यमंत्री व क्षेत्रीय विधायक  त्रिवेंद्र सिंह रावत जी ने आज डोईवाला की नगर पालिका परिषद के कुडका वाला रोड का नाम अमर शहीद अवंती बाई लोधी के नाम पर रखा। डोईवाला की प्रेम नगर पंचायती घर मारखम ग्रांट में इस कार्य का शुभारंभ पूर्व सीएम ने फ़ीता काटकर किया।

वीरांगना अवन्तिबाई लोधी के बलिदान दिवस के आयोजन पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ उन्होंने दीप प्रज्वलित किया।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वीरांगना अवंती बाई लोधी का 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान है। स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में अमर शहीद वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई से लेकर वीरांगना अवंती बाई लोधी ने अंग्रेजो के खिलाफ आजादी का युद्ध लड़ कर अपने प्राणों की शहादत दी। उनके बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता है। ।

यह भी पढ़ें -  एक-एक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे सरकार की योजना, कोई भी पात्र बुजुर्ग न रहे सामाजिक सुरक्षा से वंचित- डीएम

उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये काफ़ी काम किया। देश का चौथा राज्य है उत्तराखंड जहां महिलाओं को कमांडो की ट्रेनिंग दी है।उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये स्वयं सहायता समूह को ऋण के साथ साथ रिवॉल्विंग फंड भी दिया। महिलाएं अपने को अबला नही समझे। महिलाएं देश की शक्ति है।

यह भी पढ़ें -  जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोग निर्माणकर्ता है। अतः हुनर को इस्तेमाल कर, रचनात्मक सोच के साथ स्वयं रोजगार स्थापित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश की चिंता के साथ अब उन्हें डोईवाला के विकास कार्यों की ज़्यादा चिंता रहेगी। चार वर्ष तक उन्होंने अपनी पूरी ताकत से जितना भी हो सका पूरे प्रदेश के विकास के लिये कार्य करने का प्रयास किया .। अब डोईवाला के विकास पर ध्यान देना है।

यह भी पढ़ें -  सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

इस अवसर पर राज्य मंत्री खेमपाल, वन राज्य मंत्री करण वोहरा, जिला अध्यक्ष भाजपा शमशेर पुंडीर, नगरपालिका अध्यक्ष सुमित्रा मनवाल, सभासद मनीष धीमान, सभासद सुनीता सैनी, शिवानी लोधी ,नगीना रानी, भाजपा मीडिया प्रभारी सम्पूर्ण सिंह रावत प्रकाश कोठारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर लोधी व पवन किया।

5 Views
Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305