Connect with us

कांग्रेस नेता मरीजों तक पहुंचा रहे ऑक्सीजन सिलेंडर

उत्तराखंड

कांग्रेस नेता मरीजों तक पहुंचा रहे ऑक्सीजन सिलेंडर

इस माहमारी के दौर में कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर और दवाइओं की बहुत ज़रूरत पड़ रही है। ज्यादातर समय ये मिलते नहीं हैना और यदि मिलती है तो मनमर्जी से रेट वसूल किए जाते हैं। ऐसे में कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में प्रदेश भर में लोगों को सहायता प्रदान किया जा रहा है. इसी कड़ी को बढ़ाते हुए मदन धीमा नमक व्यक्ति को ऑक्सीजन की ज़रूरत थी. जब उन्हें सिलेंडर कहीं नहीं मिला तब वो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्पर्क में आए. जिसके बाद महानगर अध्यक्ष लाल चाँद शर्मा, संजय किशोर, फारूक राव ने मदन धीमा को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया.

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड को मिला ‘Best State for Promotion of Aviation & Ecosystem’ का बड़ा सम्मान

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लाल चंद शर्मा का कहना है कि इस विपत्तिकाल में कांग्रेस पार्टी का हर एक साथी जनता की सेवा के लिए तत्पर है. हमसे जो कोशिश होती है हम वो लोगों के लिए कर रहे हैं. उनोने यह भी कहा की इसके साथ साथ पार्टी का जागरूकता अभियान जारी है जिसके तहत लोगों को मास्क, सेनिटाइजर और साबुन बांटा जा रहा है। लोगों को कोरोना गाइललाइंस का पालन करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305