Connect with us

रेखा वर्मा 24 से करेगी जिलों में प्रवास , कार्यकर्ताओं से करेंगी संवाद

उत्तराखंड

रेखा वर्मा 24 से करेगी जिलों में प्रवास , कार्यकर्ताओं से करेंगी संवाद

देहरादून– भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तराखंड की प्रदेश सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा प्रदेश में कार्यकर्ताओ से संवाद स्थापित करने के लिए सभी जिलों का भ्रमण करेंगी। कार्यक्रम के तहत प्रथम चरण में 24 जनवरी से 27 जनवरी तक चंपावत , उधमसिंह नगर, नैनीताल व हरिद्वार जिले का दौरा कर संबंधित जिले में निवास करने वाले मंडल, जिला व जिले में निवास कर रहे प्रदेश पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगी।

यह भी पढ़ें -  सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि भाजपा सह प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा रविवार को चंपावत जिले के टनकपुर पहुंचेगी। यंहा सबसे पहले प्रातः 11 बजे से 12 बजे तक जिले के सभी मंडल अध्यक्षों से वार्ता करेंगी । 12 से 1 बजे तक जिले के सभी पदाधिकारियों व जिले में रहने वाले प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा , प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से भी संवाद करेंगी।
इसके पश्चात 1 घंटा जिले के विधायकों दायित्वधारियों से जिले में हो रहे कार्यों संगठन के कार्यक्रमो की समीक्षा करेंगी । इसके बाद श्रीमती रेखा वर्मा जनपद के पंचायत व स्थानीय निकाय में निर्वाचित जनप्रतिनिधियों व सरकार द्वारा नामित प्रतिनिधियों से अलग अलग संवाद करेंगी ।

यह भी पढ़ें -  बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज

भाजपा मीडिया प्रभारी  चौहान ने बताया कि दूसरे दिन 25 जनवरी को श्रीमती वर्मा उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर में , 26 जनवरी को नैनीताल जिले के हल्द्वानी में व 27 जनवरी को हरिद्वार जिले के पदाधिकारियों के साथ संवाद करेंगी।

चौहान ने बताया कि प्रदेश भाजपा कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है । प्रदेश सह प्रभारी श्रीमती वर्मा के प्रवास व कार्यकर्ताओं से संवाद से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और निश्चित रूप से 2022 में भाजपा 60 से ज्यादा सीटें जीतकर प्रदेश में पुनः प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी।

यह भी पढ़ें -  जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री

 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305