Connect with us

उत्तराखंड में भी केजरीवाल” अभियान को जोरदार समर्थन,21 दिनों में 1 लाख से ज्यादा मिस कॉल्स, ऐतिहासिक होगा आप पार्टी का ये अभियान -रविन्द्र जुगरान,आप नेता

आम आदमी पार्टी

उत्तराखंड में भी केजरीवाल” अभियान को जोरदार समर्थन,21 दिनों में 1 लाख से ज्यादा मिस कॉल्स, ऐतिहासिक होगा आप पार्टी का ये अभियान -रविन्द्र जुगरान,आप नेता

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा “उत्तराखंड में भी केजरीवाल” सदस्यता अभियान को 1 फरवरी को 70 विधानसभाओं के लिए हरी झंडी दिखाई थी और इस अभियान के तहत 45 दिनों में 1 लाख से ज्यादा नए सदस्य बनाने का लक्ष्य था लेकिन आप के प्रति जनता के भरपूर समर्थन और आप कार्यकर्ताओं की मेहनत से महज 21 दिनों में आम आदमी पार्टी के इस सदस्यता अभियान में 1 लाख से ज्यादा मिस कॉल्स से सभी कार्यकर्ता बेहद उत्साहित है और अभी भी अभियान को पूरे 45 दिन चलना है । आप कार्यकर्ता लगातार 70 विधानसभाओं में वीडियो वेन के जरिए,घर घर जाकर आप की नीतियों से लोगों को अवगत कर रहे जिन्हें जनता का भरपूर समर्थन भी मिल रहा है ।

आप नेता रवींद्र जुग रान ने आज एक प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया से जानकारी साझा करते हुए बताया ,1 फरवरी को शुरू हुए”उत्तराखंड में भी केजरीवाल” अभियान में अब तक 103762 मिस कॉल्स , इस सदस्यता अभियान के तहत आई है जिनकी संख्या रोजाना बढ़ती जा रही है। इस अभियान के तहत अब तक
अल्मोड़ा में 8850,
बागेश्वर में 3758,
चमोली में 3313,
चम्पावत में 2409,
देहरादून में 16228,
हरिद्वार में 14838,
नैनीताल में 10569,
पौड़ी में 9653,
पिथौरागढ़ में 3650,
रुद्रप्रयाग में 2598,
टिहरी में 8859,
यूएस नगर 17366,
उत्तरकाशी 1671
लोग इस सदस्यता अभियान में जुड़ चुके हैं।इस दौरान सभी 70 विधानसभाओं में अब तक 6500 जनसभाओं के लक्ष्य में से 2540 जनसभाएं आप कार्यकर्ता कर चुके हैं । अभी भी सभी विधानसभाओं में लगातार लोगों के जुड़ने का सिलसिला जारी है । आप प्रवक्ता ने बताया इस अभियान से जुड़ी हर डिटेल को रोजाना मॉनिटर किया जा रहा ।

यह भी पढ़ें -  एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

आप के उत्तराखंड में 45 दिनों के लक्ष्य को 21दिनों में पूरा होने पर आप कार्यकर्ताओं समेत पदाधिकारियों का जोश बढ़ गया जिसके लिए आप पार्टी से जुड़े लोगों ने उत्तराखंड की जनता का शुक्रिया अदा भी किया। आप के प्रति बढ़ते जनाधार को देखते हुए पार्टी कार्यकर्ता अब और जोश से इस अभियान में जुड़ गए । इस अभियान के तहत
7669007669 नम्बर पर मिस कॉल के माध्यम से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा जिसमें पार्टी से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर मिस कॉल्स कर पार्टी की सदस्यता ली जा सकती है।आप नेता रवींद्र जुग रान ने बताया,पूरे प्रदेश में कोई भी आप की सदस्यता लेना चाहते हैं तो इस नम्बर पर मिस कॉल्स कर सकते हैं ।

यह भी पढ़ें -  पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद

इसके अलावा आप नेता ने कहा अभियान की शुरुवात से पहले वो
और डॉक्टर यूनुस चौधरी जैसे लोग आप से जुड़ गए थे अब वो भी समाज के जुड़े लोगों से आप की नीतियों तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं । क्योंकि वो भी आप की नीतियों से प्रभावित होकर आप के परिवार में शामिल हुए। इसके अलावा उन्होंने कहा अब उत्तराखंड का आम जनमानस भी मन बना चुका है अबकी बार बदलाव की राजनीति तीसरे विकल्प के लिए होगी जिसके लिए आप पर जनता का विश्वास बढ़ता जा रहा ।

यह भी पढ़ें -  प्रधानमंत्री के संकल्प को धरातल पर उतार रहा ‘आंगन का मिलन’ अभियान- रेखा आर्या

इसके अलावा आप नेता रवींद्र जुग रान ने बताया,अभी आने वाले दिनों में,इसी अभियान के तहत, समाज से जुड़े कई
सामाजिक व राजनैतिक लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे जिससे आने वाले समय में आप को उत्तराखंड में मजबूती मिलेगी जिससे आप एक बेहतर विकल्प बनकर उत्तराखंड की जनता के हित मे काम करने को प्रतिबद्ध है।

Ad Ad
Continue Reading

More in आम आदमी पार्टी

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305