Connect with us

लगातार बढ रहा आप पार्टी का कुनबा,बीजेपी छोड दर्जनों लोगों ने थामा आप का दामन – रजिया बेग,आप प्रदेश उपाध्यक्ष

आम आदमी पार्टी

लगातार बढ रहा आप पार्टी का कुनबा,बीजेपी छोड दर्जनों लोगों ने थामा आप का दामन – रजिया बेग,आप प्रदेश उपाध्यक्ष

आम आदमी पार्टी की नीतियों से लगातार आम आदमी प्रभावित होता जा रहा है। इसी कडी में पार्टी से प्रभावित होकर ,पार्टी में लोगों के जुडने का सिलसिला लगातार जारी है। प्रदेश की 70 विधानसभाओं में बडी ही तेजी से लोग आप पार्टी में जुडते हुए ,पार्टी की ताकत को बढाने का काम कर रहे हैं। देहरादून की सहसपुर विधानसभा के ग्राम कल्याणपुर में सैकडों बीजेपी कार्यकर्ताओं ने समाजसेवी पुष्पा गिरी के साथ, आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इन्हें पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष रजिया बेग ने सैकडों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई।

यह भी पढ़ें -  नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद वरिष्ठ समाजसेवी पुष्पा गिरी जी ने कहा कि, वो कांग्रेस और बीजेपी में भी, कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दे चुकी है। उन्होंने कहा कि, अब ये दोनों ही दल सिर्फ कार्यकर्ताओं का इस्तेमाल करते हैं। इन्हें सच्चे कार्यकर्ताओं की कोई परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि, वो दिल्ली माॅडल से काफी प्रभावित हैं। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल जी ने जो कार्य दिल्ली को दुरुस्त करने के लिए किए, वो उनसे पहले किसी भी सरकार के कार्यकाल में नहीं हुआ। उन्होंने मौजूदा सरकार पर भी तंज कसते हुए कहा कि, मौजूदा सरकार में ऐसा कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ जिससे जनता को कोई फायदा हो सके।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर

आप उपाध्यक्ष रजिया बेग ने उनका पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि, पुष्पा गिरी जी के आप पार्टी में जुडने से ,पार्टी को उनके राजनीतिक अनुभव का लाभ मिलेगा। उन्होंने कई वर्षों तक दोनों ही पार्टियों में अपनी सेवाएं दी हैं ,लेकिन अब वो आप पार्टी में जुडने के बाद पूरी शिद्दत से पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए कार्य करेंगी, जिससे पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। उनके साथ दर्जनों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, उन सभी का भी पार्टी में आप उपाध्यक्ष ने जोरदार स्वागत किया।

यह भी पढ़ें -  ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

इस कार्यक्रम मे प्रदेश उपाध्यक्ष रजिया बेग के साथ ,संयुक्त सचिव भरत सिंह ,संगठन मंत्री बबलू चैधरी,अमित जी,विपिन नेगी मौजूद रहे।

वहीं पुष्पा गिरी के साथ आप पार्टी में शामिल होने वालों में जूली उर्फ अहमद, मंजूर हसन,जीवन सिंह, संजय सिंह, आशीष गिरी,पूजा गोस्वामी समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Ad Ad
Continue Reading

More in आम आदमी पार्टी

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305