Connect with us

Big breaking:-केंद्रीय गृह मंत्री ने उत्तराखंड के आपदा प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण , अधिकारियों संग भी की बैठक

उत्तराखंड

Big breaking:-केंद्रीय गृह मंत्री ने उत्तराखंड के आपदा प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण , अधिकारियों संग भी की बैठक

उत्तराखंड राज्य में बीते दिन कोई आफत की बारिश से अभी तक करीब 6000 करोड़ रुपए से ज्यादा के नुकसान का आंकलन किया गया है। इसको लेकर राज्य सरकार ने सभी जिलाधिकारियों से उनके जिलों में हुए नुकसान की एक विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त कर ली है। जिसे गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रस्तुत किया है। हालांकि, गृह मंत्री अमित शाह आपदा प्रभावित क्षेत्रों के हवाई निरीक्षण करने के बाद जौली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां गृह मंत्री, इस आफत की बारिश के वजह से हुए नुकसान पर मुख्यमंत्री समेत अधिकारियों के साथ चर्चा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री के ‘हरित व आत्मनिर्भर उत्तराखंड’ विजन की सशक्त मिसाल बना नौगांव

 

दरअसल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल रात 1:30 बजे उत्तराखंड पहुंचे थे। उत्तराखंड पहुंचने के बाद, उन्होंने राजभवन में रात्रि विश्राम किया था। इसी क्रम में सुबह 9:50 बजे प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करने के लिए रवाना हो गए थे। निरीक्षण कर वापस लौटे गृह मंत्री अमित शाह को इस बात की जानकारी दी गई कि इस आपदा की वजह से करीब 6000 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ। यही नहीं, गृह मंत्री की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में इस बिंदु को भी रखा गया साथ ही सभी जिलों से मंगाई गई रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई जिसमें आपदा से हुए नुकसान का पूरा व्योरा रखा गया।

यह भी पढ़ें -  भद्रकाली मंदिर पहुंचे सीएम धामी, गणेश जोशी संग की पूजा-अर्चना

 

गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री समेत अधिकारियों की बैठक के बाद संगठन के पदाधिकारियों के साथ ही बैठक की साथ ही आगामी चुनाव के मद्देनजर इस तरह की तैयारियां प्रदेश स्तर पर संगठन कर रहा है उन सभी स्थितियों को भी जाना, इसके अतिरिक्त आगामी चुनाव के मद्देनजर गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए ताकि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा दमखम से चुनाव जीत सके।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305