Connect with us

Big breaking:-पुरानी पेंशन बहाली को लेकर विधायको का समर्थन जुटाने में जुटे आंदोलन से जुड़े पदाधिकारी, इन विधायकों को दिया ज्ञापन

उत्तराखंड

Big breaking:-पुरानी पेंशन बहाली को लेकर विधायको का समर्थन जुटाने में जुटे आंदोलन से जुड़े पदाधिकारी, इन विधायकों को दिया ज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन उत्तराखंड  जीतमणि पैन्यूली प्रांतीय अध्यक्ष एवम प्रांतीय महामंत्री  मुकेश रतूड़ी  की अगुवाई में पुरानी पेंशन बहाली हेतु चल रहे उग्र आंदोलन के क्रम में आज दिनांक 23 अगस्त 2021 को विधानसभा सत्र शुरू होने से पूर्व उक्त सत्र मे पुरानी पेंशन बहाली की मांग प्रमुखता से उठाए जाने हेतु आज पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन उत्तराखंड की प्रांतीय एवं जनपदीय कार्यकारिणी की एक संयुक्त टीम पुरानी पेंशन बहाली हेतु आज माननीय विधायक गणों से मुलाकात की,

यह भी पढ़ें -  दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान

जिस के क्रम में , माननीय विधायक रानीखेत, करण सिंह महारा जी,माननीय विधायक किच्छा, राजेश शुक्ला,माननीय विधायक झबरेड़ा,  देशराज कर्नवाल जी, माननीय विधायक लोहाघाट  पूर्ण सिंह फर्त्याल जी, माननीय विधायक यमुनोत्री  केदार सिंह रावत जी, एवं माननीय विधायक ज्वालापुर  सुरेश राठौड़ एवं माननीय विधायक लैंसडौन  दिलीप सिंह रावत से पुरानी पेंशन बहाली के इस राष्ट्रव्यापी मुद्दे को विधानसभा सत्र उत्तराखंड में पुरजोर तरीके से उठाया जाने हेतु मांग की, जिस पर सभी विधायक गणों द्वारा सकारात्मक रवैया दिखाते हुए पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन को पूर्ण समर्थन एवं इस मुद्दे को विधानसभा सत्र में उठाए जाने हेतु सहमति प्रदान की गई।

यह भी पढ़ें -  नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा

इस क्रम में श्री देशराज कंडवाल जी माननीय विधायक झबरेड़ा जी द्वारा अवगत कराया गया कि पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन उत्तराखंड के अनुरोध पर नियम 53 के अंतर्गत पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन की मुख्य मांग पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे को विधानसभा सत्र में रखा जा चुका है, जिस पर उक्त सत्र में इसकी चर्चा होना निश्चित है। प्रांतीय अध्यक्ष पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन एवं प्रांतीय महामंत्री  मुकेश रतूड़ी ने इस अवसर पर पुनः अवगत कराया कि पुरानी पेंशन बहाली की यह मांग अंतिम दम तक ,जब तक इस संगठन को जीत हासिल ना हो तब तक लड़ी जाएगी। इस अवसर पर पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन उत्तराखंड की प्रांतीय कार्यकारिणी से प्रांतीय कोषाध्यक्ष  शांतनु शर्मा, प्रांतीय संयुक्त मंत्री  पुष्कर बहुगुणा जनपद देहरादून महामंत्री  प्रवेश सेमवाल  मौजूद थे

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305