Connect with us

Big breaking:-IAS अमित नेगी और आनंद वर्धन पर भड़के सचिवालय कर्मचारी , कहा कर्मचारी विरोधी , कल से सचिवालय कर्मी हड़ताल पर

उत्तराखंड

Big breaking:-IAS अमित नेगी और आनंद वर्धन पर भड़के सचिवालय कर्मचारी , कहा कर्मचारी विरोधी , कल से सचिवालय कर्मी हड़ताल पर

आज सचिवालय संघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सम्मान किया लेकिन उसके बाद ऐसा क्या हुआ ई सचिवालय संघ फिर नाराज हो गया और कल अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को लेकर फैसला करने की तैयारी करने लगा जी हां मंगलवार को सचिवालय संघ ने कर्मचारियों की आपातकालीन बैठक बुलाई है जिसमें कल से हड़ताल पर जाने की घोषणा कर दी गई है आपको बता दें सचिवालय संघ से जुड़े चार मुद्दों पर शासन के दो अधिकारियों द्वारा अड़ंगा लगाए जाने से कर्मचारी भड़क गए हैं सूत्र बताते हैं सीएम कर्मचारियों के चारों मुद्दों पर मान गए थे लेकिन अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन और प्रमुख सचिव अमित नेगी ने इन तमाम मुद्दों पर हामी नहीं भरी जिसके चलते मामला लटक गया और कर्मचारी भड़क गए

यह भी पढ़ें -  देहरादून में आज ‘फ्री सखी कैब’ सेवा का हुआ शुभारंभ

 

 

 

सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने आज तमाम सचिवालय कर्मचारियों से आग्रह करते हुए कहा कि

सचिवालय संघ के सभी सम्मानित सदस्यगण कल 10.00 बजे ए0टी0एम चौक पर अनिवार्य रूप से एकत्र रहना सुनिश्चित करें, पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार कल से ही आन्दोलन प्रारम्भ करने पर सबकी सहमति के बाद तत्काल अनिश्चितकालीन हडताल पर जाने की कार्यवाही अमल मे लायी जायेगी। सचिवालय संघ के सभी पदाधिकारी व संवर्गीय संघो के पदाधिकारी अपनी अनिवार्य उपस्थिति एटीएम चौक पर देंगे, संघ का कोई भी सदस्य कार्यालय नही जायेगा और न ही कोई शासकीय कार्य करेगा, यह सचिवालय संघ का आह्वान है, हमने जो सम्मान करना था, वो पूर्ण हुआ, शायद सचिवालय संघ का सम्मान मुख्यमंत्री को पसन्द नही आया, उनके सक्षम अधिकारी सचिवालय संघ की मांगो को आज पूर्ण होने से रोके रहे, शायद सचिवालय संघ का आन्दोलन ऐसे अधिकारियो को याद नही आ रहा, कल सचिवालय संघ का असली रूप दिखाया जायेगा,  मुख्यमंत्री जी को आज के कायर्क्रम लिये धन्यवाद

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305