Connect with us

Big breaking:-पीएम की 24 दिसबर की हल्द्वानी रैली स्थगित , अब इस तारीख को होगी रैली

उत्तराखंड

Big breaking:-पीएम की 24 दिसबर की हल्द्वानी रैली स्थगित , अब इस तारीख को होगी रैली

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 24 दिसंबर को हल्द्वानी में प्रस्तावित विजय संकल्प रैली आगे खिसक गई है। अब यह 30 दिसंबर को हल्द्वानी में हो सकती है। उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के अनुसार रैली की तिथि अभी फाइनल नहीं हुई है, लेकिन इतना तय है कि यह इस माह के आखिर में होगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में प्री-एसआईआर गतिविधियां तेज, 75 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूरी

 

 

 

गढ़वाल मंडल के अंतर्गत देहरादून में चार दिसंबर को आयोजित विजय संकल्प रैली के बाद प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने कुमाऊं मंडल में भी प्रधानमंत्री की इसी तरह की रैली के आयोजन का आग्रह राष्ट्रीय नेतृत्व से किया था। इसके बाद रैली के लिए 24 दिसंबर की तिथि तय की गई। विजय संकल्प रैली के लिए हल्द्वानी और रुद्रपुर में पांच स्थान चिह्नित किए गए।

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की

 

 

 

 

 

 

रैली के सिलसिले में केंद्र सरकार के अधिकारियों ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए देहरादून आकर चर्चा की थी। बाद में ये तय हुआ कि रैली हल्द्वानी में होगी।
अब प्रधानमंत्री की 24 दिसंबर की हल्द्वानी में होने वाली रैली की तिथि अपरिहार्य कारणों से आगे खिसक गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि जल्द ही नई तिथि तय हो जाएगी।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305