Connect with us

भारत माता की जय के नारों के बीच आशीर्वाद देकर कारगिल शहीद की बेटी को किया विदा, शादी में उपस्थित लोग हुए भावुक

उत्तराखंड

भारत माता की जय के नारों के बीच आशीर्वाद देकर कारगिल शहीद की बेटी को किया विदा, शादी में उपस्थित लोग हुए भावुक

कारगिल शहीद गिरीश सिंह सामंत की बेटी मेनका के विवाह को पूर्व सैनिक संगठन ने यादगार बना दिया. संगठन से जुड़े पूर्व सैनिकों ने भारत माता की जय के नारों के बीच आशीर्वाद देकर बेटी को विदा किया. इस दौरान शहीद को याद कर शादी में उपस्थित लोग भावुक हो गए. कारगिल युद्ध के दौरान देश की रक्षा के लिए शहीद गिरीश सिंह सामंत की बेटी मेनका का विवाह रविवार को देहरादून के सिंघनीवाला निवासी भुवनेश्वरी और दर्शन सिंह धपोला के पुत्र रोहित धपोला के साथ हुआ.

यह भी पढ़ें -  मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी बसंत पंचमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मेजर ललित सिंह, उपाध्यक्ष मयूख भट्ट सहित अन्य सदस्यों ने दुल्हन को आशीर्वाद दिया. विदाई के समय भारत माता की जय के नारों से पूरा पंडाल गूंज उठा. इससे दुल्हन बनीं मेनका और उनकी मां शांति सामंत शहीद को याद कर भावुक हो गईं. समारोह में मौजूद सभी लोगों की आंखें भी नम हो गईं. सोरघाटी में यह पहला मौका था जब किसी शहीद की बिटिया को भारत माता की जय के बीच विदा किया हो.

Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305