Connect with us

बेखौफ बदमाश: यहां दो दिन में दूसरी बार ग्रामीणों पर झोंके फायर, बाल-बाल बचे प्रधान

उत्तराखंड

बेखौफ बदमाश: यहां दो दिन में दूसरी बार ग्रामीणों पर झोंके फायर, बाल-बाल बचे प्रधान

विधौली में बदमाशों ने ग्रामीणों पर झोंके फायर, बाल-बाल बचे प्रधान, दो दिन में दूसरी बार किया हमलाआक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रेमनगर थाने का घेराव कर हंगामा किया। ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी समेत 12 लोगों गिरफ्तार कर लिया है।

दो दिन पहले मामूली विवाद में सरेआम फायर झोंकने वाले बदमाशों ने रविवार को फिर विधौली में ग्रामीणों के साथ मारपीट की। उन्होंने फायर भी झोंके, जिसमें ग्राम प्रधान बाल-बाल बचे। मौके पर भीड़ जुटी तो बदमाश धमकी देकर भाग निकले। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रेमनगर थाने का घेराव कर हंगामा किया। ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी समेत 12 लोगों गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें -  मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील

जानकारी के मुताबिक, विधौली गांव में रिजॉर्ट चलाने वाले हरियाणा निवासी अनिल शर्मा उर्फ मोनू पंडित की दो दिन पहले एक ग्रामीण के साथ सड़क से बाइक हटाने को लेकर कहासुनी हो गई थी। उसने साथियों के साथ मिलकर ग्रामीण राजेश और राकेश की पिटाई कर दी थी। अन्य ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी फायर झोंककर फरार हो गए थे। रविवार को उसी विवाद को लेकर अनिल शर्मा आठ-दस गाड़ियों में अपने साथी लेकर विधौली पहुंचा। इससे पहले उसने ग्रामीण राजू को फोन कर आने की धमकी दी थी।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर

दोपहर करीब एक बजे उसने साथियों के साथ दुकानों को घेर लिया और वहां मौजूद लोगों से मारपीट करने लगा। सूचना पर ग्राम प्रधान धीरज सिंह गुलेरिया पहुंचे और बीच-बचाव का प्रयास करने लगे। इसी बीच आरोपियों ने उन पर भी जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। किसी तरह वह बच गए। धीरज के मुताबिक, ज्यादा लोग एकत्रित हो गए तो बदमाश फायर झोंकते हुए फिर आने की धमकी देकर भाग निकले।

यह भी पढ़ें -  सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश

 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305