Connect with us

Uttarakhand assembly election 2022: बीजेपी कांग्रेस में स्टार वॉर, फिर आ रहे उत्तराखंड राहुल-प्रियंका

उत्तराखंड

Uttarakhand assembly election 2022: बीजेपी कांग्रेस में स्टार वॉर, फिर आ रहे उत्तराखंड राहुल-प्रियंका

देहरादूनः उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर सत्ता पर काबिज होने के लिए सभी पार्टियां एड़ी चोटी का जोर लगाई हुई है. पीएम मोदी जहां आज उत्तराखंड में वर्चुअल रैली करेंगे. नड्डा और गडकरी मैदान  में दिखेंगे तो वहीं एक बार फिर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उत्तराखंड आ रहे है. दोनों यहां चुनावी रैली करेंगे. जिसका कार्यक्रम तय हो गया है. राहुल गांधी 10 तो प्रियंका 12 फरवरी को देवभूमि में हुंकार भरेंगे.

यह भी पढ़ें -  5 दिवसीय दौरे के लिए असम रवाना हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार को धार देने के लिए कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी 10 फरवरी को तीसरी बार उत्तराखंड का दौरा करेंगे. राहुल गांधी 10 फरवरी को श्रीनगर और अल्मोड़ा में रैली को संबोधित करेंगे. वहीं पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 12 फरवरी को उत्तराखंड पहुंचेंगी.

बताया जा रहा है कि राहुल और प्रियंका गांधी के अलावा भी तमाम दूसरे नेता उत्तराखंड में प्रचार के लिए आ रहे हैं. प्रियंका गांधी वाड्रा 12 फरवरी को ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में रैली को संबोधित करेंगी. दोनों नेताओं को कार्यक्रम लगभग तय है. हालांकि अभी एआईसीसी से कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ें -  भाजपा की मानसिकता गरीब व मजदूर विरोधी- धस्माना

 

Ad Ad
Continue Reading

More in उत्तराखंड

Ad Ad

Latest News

Author

Author: Shakshi Negi
Website: www.gairsainlive.com
Email: gairsainlive@gmail.com
Phone: +91 9720310305